फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: New pace for industrial development CM Nitish inspected three major units in Bihta

Bihar: औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, सीएम नीतीश ने बिहटा में तीन प्रमुख इकाइयों का किया निरीक्षण

Sun, 15 Jun 2025 02:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में तीन प्रमुख इकाइयों  आर.के. शर्ट्स यूनिट, डीवी रंजन बैग क्लस्टर और सिकंदरपुर स्थित इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का दौरा किया।
 

विज्ञापन
Bihar: New pace for industrial development CM Nitish inspected three major units in Bihta
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में औद्योगिक विकास, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि-आधारित निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बिहटा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख इकाइयों आर.के. शर्ट्स यूनिट, डीवी रंजन बैग क्लस्टर और सिकंदरपुर स्थित इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए उत्पादन, 1200 को मिलेगा रोजगार
बिहटा स्थित आर.के. शर्ट्स यूनिट में मुख्यमंत्री ने परिधानों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वर्तमान में यहां 180 से अधिक युवक-युवतियां कार्यरत हैं। जल्द ही यह यूनिट 1200 कर्मियों को रोजगार देने में सक्षम होगी।
विज्ञापन


जानें क्या है खास
  • परियोजना लागत: ₹7 करोड़
  • प्रत्यक्ष रोजगार: 600 लोग
  • अप्रत्यक्ष रोजगार: 120 लोग
  • उत्पादन प्रारंभ: अप्रैल 2025

महिला उद्यमिता का सशक्त उदाहरण
मुख्यमंत्री ने महिला नेतृत्व वाले डीवी रंजन बैग क्लस्टर का भी दौरा किया, जहां कैनवास व कॉर्पोरेट गिफ्टिंग बैग्स का उत्पादन होता है। 80% से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों एवं एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है खास
  • परियोजना लागत: ₹4 करोड़
  • प्रत्यक्ष रोजगार: 120 लोग
  • अप्रत्यक्ष रोजगार: 40 लोग
  • उत्पादन क्षमता: प्रतिदिन 500 बैग्स
  • उत्पादन प्रारंभ: मार्च 2025

इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर, सिकंदरपुर: कृषि उत्पादों के निर्यात को नई उड़ान
₹58.15 करोड़ की लागत से बना यह अत्याधुनिक केंद्र फल, सब्जियां, मसाले, मांस व हर्बल उत्पादों की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने और निर्यात योग्य बनाने में सहायक है। यहां कोबाल्ट-60 विकिरण स्रोत और 4000 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोरेज की सुविधा है।

मुख्य विशेषताएं:
  • प्रति घंटे 2 मीट्रिक टन की प्रसंस्करण क्षमता
  • वैश्विक फाइटोसेनिटरी मानकों का अनुपालन
  • लीची व जर्दालु आम का सफल निर्यात (UAE व कतर)
  • “Gift from Bihar” अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को भेजे गए 2000 से अधिक आम के बॉक्स
  • 100 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार

यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप


मुख्यमंत्री ने की सराहना, MSME और कृषि नवाचार को बताया प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने इन इकाइयों द्वारा स्थानीय रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बिहार को कृषि-आधारित निर्यात का केंद्र बनाने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार MSME विकास, तकनीकी नवाचार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर प्रतिबद्ध है।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, निदेशक मुकुल गुप्ता, निखिल धनराज निप्पणिकर, शेखर आनंद और BIADA के कार्यकारी निदेशक चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed