{"_id":"6174737559b0c673aa5e2adf","slug":"bihar-minister-ps-and-cyber-cafe-owner-arrested-for-forged-parliament-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी: संसद में घुसने के लिए बनवाया नकली पास, बिहार के मंत्री के पीएस सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी: संसद में घुसने के लिए बनवाया नकली पास, बिहार के मंत्री के पीएस सहित दो गिरफ्तार
Sun, 24 Oct 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गोपालगंज
पीटीआई, गोपालगंज
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:12 AM IST
सार
मंत्री जनक राम ने कहा कि निजी सचिव बबलू आर्य का जालसाजी में शामिल होने का पता चलने के तुरंत बाद ही उन्होंने उसकी सेवाओं को समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने बिहार के एक मंत्री के निजी सचिव समेत दो लोगों को संसद में प्रवेश के लिए नकली गेट पास बनवाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि खनन और भूविज्ञान मंत्री जनक राम के निजी सचिव बबलू आर्य को साइबर कैफे के मालिक महेश कुमार के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बबलू आर्य और साइबर कैफे मालिक महेश को एक मामले में नामित किया गया था, जो स्थानीय सांसद आलोक कुमार सुमन की शिकायत पर दर्ज किया गया था, उनको जालसाजी के बारे में पता चला था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर उनके हस्तक्षेप की मांग की थी।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को अपराध शाखा की एक टीम राष्ट्रीय राजधानी ले गई है। इस बीच, मंत्री जनक राम ने कहा कि मामले में उनकी कथित संलिप्तता का पता चलने के तुरंत बाद ही उन्होंने आर्य की सेवाओं को समाप्त कर दिया था।