{"_id":"678f9c0535834e218b0c56f3","slug":"bihar-loot-worth-rs-30-lakh-in-gopalganj-criminals-entered-jewellers-opened-fire-fled-with-cash-jewellery-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में 30 लाख की लूट; ज्वेलर्स में घुसे अपराधियों ने गोलीबारी की, कैश और जेवर लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में 30 लाख की लूट; ज्वेलर्स में घुसे अपराधियों ने गोलीबारी की, कैश और जेवर लेकर हुए फरार
Tue, 21 Jan 2025 06:37 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:37 PM IST
सार
सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बेख़ौफ़ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी से गहने सहित लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सासामुसा बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स दुकान की है।
विज्ञापन
दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी आए थे
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट थाने की पुलिस और सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मामले की जांच में जुट गए है। सोनी ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार सोनी का कहना है कि मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी पहुंचे और जान मारने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। साथ ही दुकान में रखे करीब 25 से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की
वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अपरधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन