फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : महागठबंधन के तीन और विधायक घटे; तीनों ने भाजपा का दामन थामा, सहनी के स्टैंड का इंतजार

Tue, 27 Feb 2024 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Feb 2024 04:08 PM IST
खास बातें

Bihar News : विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज भी हंगामा के आसार हैं। नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। तेजस्वी यादव आज भागलपुर जिले में रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar Live News Updates: Assembly Budget Session, Road Accident News, Tejashwi Yadav, Political News, Crime
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:08 PM, 27-Feb-2024
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान महागठबंधन को तीन विधायकों का नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर तिहरा झटका लगा है। फ्लोर टेस्ट के पहले अपने विधायकों को हैदराबाद में रखने वाली कांग्रेस के दो एमएलए ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इधर तेजस्वी यादव की जन्म विश्वास यात्रा के दौरान ही राजद की एक विधायक ने भी भारतीय जनता पार्टी का रुख किया है।
03:05 PM, 27-Feb-2024
पटना में अपने दुकान जा रहे व्यापारी को  ट्रक ने कुचला
पटना में अपने घर से निकलकर एक व्यापारी मंगलवार को स्कूटी से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से कुचल डाला, जिसमें स्कूटी सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन
01:26 PM, 27-Feb-2024

ट्रेन से आधा-आधा कटा पड़ा मिला युवक, लाश कुछ और कहानी कह रही; पुलिस के पास कई सवाल
मुजफ्फरपुर में रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी संख्या 120 के पास एक लाश बरामद हुई । युवक की पहचान भी हुई लेकिन रेलवे ट्रैक पर जिस हालत में लाश मिली  उसे देखकर पुलिस भी हैरान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

 

12:40 PM, 27-Feb-2024
पटना में पत्नी को गोली मारी
पटना में एक महिला को गोली मार दी गई है।  महिला के पति ने ही सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को उसके मायके से ले जाने के लिए आया था, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई और उसके परिजनों ने भी मना किया तो गुस्से में पति ने जान लेने की कोशिश की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
11:05 AM, 27-Feb-2024
बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर शुरू
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्रश्नोत्तर काल शुरू करा दिया। शुरू होते ही मिथिला विवि का सवाल आया, जिसपर प्रतिपक्ष ने कहा कि सीनेट से जुड़े 12 सदस्य नहीं हैं। इसलिए, आज इसपर चर्चा नहीं शुरू की जाए।
10:55 AM, 27-Feb-2024
Bihar News : पटना में सरकारी अस्पताल IGIMS में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हंगामा, पिस्टल भी लहराया 
पटना के आईजीआईएमएस में इलाज करने में लापरवाही बरतने का  आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ जमकर हंगामा किया। इस चिकित्सकों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 AM, 27-Feb-2024
पूर्व विधायक के ठिकाने पर ईडी की रेड
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है। टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही है। टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। बता दें कि अरुण यादव की पत्नी किरण देवी अगिआंव विधानसभा से विधायक हैं। 
08:10 AM, 27-Feb-2024

Bihar News LIVE : महागठबंधन के तीन और विधायक घटे; तीनों ने भाजपा का दामन थामा, सहनी के स्टैंड का इंतजार

छुट्टियों के बाद बिहार विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो रहा है। प्रश्नकाल में अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर लिए जाएंगे। ध्यानाकर्षण सूचना पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल के जवाब नीतीश सरकार की ओर से दिए जाएंगे। अपराध को लेकर सत्ता पक्ष में भी गतिरोध है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट है। चर्चा है कि जदयू के मंत्री के विभाग बदले जा सकते हैं। इधर, सक्षमता परीक्षा का दूसरा दिन है। पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। बताया जा रहा है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रही कार से टकरा गई। हादसे कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed