{"_id":"65dd9546fdf710e72501303a","slug":"bihar-police-investigation-on-dead-body-recovered-from-railway-track-in-muzaffarpur-bihar-news-hindi-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ट्रेन से आधा-आधा कटा पड़ा मिला युवक, लाश कुछ और कहानी कह रही; पुलिस के पास कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ट्रेन से आधा-आधा कटा पड़ा मिला युवक, लाश कुछ और कहानी कह रही; पुलिस के पास कई सवाल
Tue, 27 Feb 2024 01:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:24 PM IST
सार
Bihar Police : सीधे तौर पर इसे सुसाइड या हादसा कहना आसान नहीं, इसलिए पुलिस भी चकरा गई है। युवक की आधे-आधे में कटी लाश मिलने से मुजफ्फरपुर का पुलिस महकमा सन्न है। जांच अब घर-परिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
मृतक प्रकाश कुमार उर्फ गुड्डू का प्रोफाइल। फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर यह हादसा होता तो शरीर के परखचे उड़ गए होते। अगर यह सुसाइड होता, तब भी। लेकिन, यहां दूसरी स्थिति है। युवक का शरीर आधा-आधा कटा है। पीठ से आधा भाग अलग। खून नहीं फैले, इसके लिए शरीर पर प्लास्टिक का बोरा था। ट्रेन के पहिये से बोरा भी पिस कर शरीर के हिस्से की तरह कट गया है। खून नहीं फैलने का एक मतलब यह भी कि शरीर का खून पहले से जम चुका होगा। मुजफ्फरपुर में इस तरह एक युवक की रेल ट्रैक पर मिली लाश को देखकर पुलिस भी चकरा गई है कि वह इसे क्या कहे।
विज्ञापन
पुलिस हो रही हैरान
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मोतीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी संख्या 120 के पास लाश मिलने के कुछ ही घंटे बाद मृतक की पहचान हो गई। वह बगही मालिकाना निवासी प्रकाश कुमार था। युवक की पहचान सामने आने के बाद पुलिस रेल ट्रैक पर लाश की हालत, उसके शव पर पिसकर कटे हुए बोरे को देखकर जांच के लिए घर-परिवार तक पहुंच रही है। पुलिस इसे अभी सुसाइड, हादसा या हत्या बताने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन