{"_id":"62723210ee5b9046b163d124","slug":"bihar-jdu-mla-gopal-mandal-dance-dilbar-dilbar-viral-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब नाचे नीतीश के एमएलए: पहले दिलबर-दिलबर पर कुर्ता हिलाकर किया डांस, फिर देने लगे ट्रैफिक पुलिस वाले मुव्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब नाचे नीतीश के एमएलए: पहले दिलबर-दिलबर पर कुर्ता हिलाकर किया डांस, फिर देने लगे ट्रैफिक पुलिस वाले मुव्स
Wed, 04 May 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 May 2022 01:28 PM IST
सार
वीडियो में विधायक पहले तो ट्रैफिक पुलिस जैसे मुव्स दिखाते हैं। थोड़ी देर बाद कुर्ता हिला-हिलाकर डांस करने लगते हैं। इसके बाद जैसे ही दिलबर-दिलबर गाना बजा वे स्टेज पर जोर-जोर से थिरकने लगे।
विज्ञापन
गजब नाचे जेडीयू के एमएलए गोपाल मंडल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से अपने डांस की वजह से चर्चा में हैं। मंडल भागलपुर में एक शादी में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने ऐसा डांस किया लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए। वायरल वीडियो में विधायक पहले तो ट्रैफिक पुलिस जैसे मुव्स दिखाते हैं। थोड़ी देर बाद कुर्ता हिला-हिलाकर डांस करने लगते हैं। इसके बाद जैसे ही दिलबर-दिलबर गाना बजा वे स्टेज पर जोर-जोर से थिरकने लगे। उनके साथ ही आसपास मौजूद लोग भी खूब नाचे। विधायक नांचते-नांचते पसीने से तर-बतर हो गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले 2020 में भी महिला डांसर के साथ थिरके थे गोपाल
बता दें कि साल 2020 में भी गोपाल मंडल का डांस वायरल हुआ था जहा कि वे भागलपुर के परबत्ता में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और उसी दौरान उन्होंने महिला डांसर के साथ डांस किया था। इसके बाद खूब बवाल मचा था। इस दौरान उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि हम नाच नहीं रहे थे बल्कि सेल्फि ले रहे थे।
विज्ञापन
आठ महीने पहले राजधानी ट्रेन में की थी गंदी हरकत
आठ महीने पहले विधायक गोपाल मंडल की एक और शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई थी जब वे पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में टहलते दिखे। यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो उनसे गाली-गलौज करने लगे थे।
विज्ञापन