{"_id":"5b9a02c7ebfd9161d1c59f54bc6d2879","slug":"bihar-boat-mishap","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मजदूरों से भरी नाव डूबी, तीन शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मजदूरों से भरी नाव डूबी, तीन शव बरामद
मनीष शांडिल्य/ पटना से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार की शाम महिला मजदूरों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। इसमें नाविक, एक पुरुष और 20 महिलाओं व लडकियों समेत कुल 22 लोग सवार थे।
विज्ञापन
बक्सर के एसपी बाबू कुमार के अनुसार, इनमें से 13 लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बचा लिया गया है।
बुधवार सुबह तक तीन शवों को नदी से निकाला जा चुका है।
जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम छह लापता महिलाओं और लडकियों की तलाश में जुटी हुई है।
खेतिहर मजदूर
बचाई गईं महिलाओं का इलाज बक्सर के जिला सदर अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय पत्रकार अजय कुमार सिंह के अनुसार, नाव में सवार सभी महिलाएं चैसा प्रखंड के न्यायीपुर गांव की रहने वाली थीं।
इस गांव से प्रतिदिन महादलित टोले की महिलाएं उत्तर प्रदेश के पलिया गांव में टमाटर के खेतों में मजदूरी करने जाती हैं।
हर दिन की तरह मंगलवार को भी ये सभी महिलाएं मजदूरी कर के लौट रही थीं।
अजय कुमार सिंह ने यह भी बताया कि महिलाएं जिस नाव पर सवार थीं, उस पर टमाटर और आलू भी लदा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बक्सर में जब नाव चैसा बाजार घाट से कुछ दूर ही थी कि नाव में पानी भरना शुरू हो गया और देखते-देखते वह गंगा में डूब गई।