बिहार विधानसभा उपचुनाव: तेजप्रताप कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस तो तारापुर में राजद का देंगे साथ
तेजप्रताप ने दावा किया है कि कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस के अतिरेक कुमार की जीत पक्की है। हालांकि तारापुर से उन्होंने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार का ही समर्थन करने की बात कही। तेजप्रताप ने अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का बागी तेवर कम नहीं हो रहा है। हसनपुर से राजद विधायक तेजप्रताप ने एलान किया है कि वह उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे।
तेजप्रताप ने दावा किया है कि यहां से कांग्रेस के अतिरेक कुमार की जीत पक्की है। हालांकि तारापुर से उन्होंने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार का ही समर्थन करने की बात कही। तेजप्रताप ने अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है।
तेजप्रताप का यह कदम पार्टी के लिए भले ही चकित करने वाला हो, लेकिन इसको लेकर कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। राजद के दोनों सीटों से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा के साथ ही तेजप्रताप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार से जाकर मिले थे। अतिरेक कुमार डॉ. अशोक कुमार के पुत्र हैं। लिहाजा तब से ही इस बात की आशंका थी कि प्रत्यक्ष और या परोक्ष रूप से तेजप्रताप कांग्रेस का समर्थन करेंगे।
शनिवार को तेजप्रताप ने कांग्रेस के समर्थन में पत्र जारी कर सारे कयासों पर विराम लगा दिया है। साथ ही एलान किया कि वह कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। दरअसल तेजप्रताप यादव के विधानसभा क्षेत्र हसनपुर का कुछ हिस्सा कुशेश्वरस्थान से सटा हुआ है।