{"_id":"4144796e14d2257974f3c7d013f80487","slug":"bihar-5-dead-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत 24 घायल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में भोजपुर जिले के पीरो क्षेत्र के बचरी पुल के निकट आज एक यात्री बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा 24 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आरा-सासाराम मार्ग पर बचरी पुल के निकट यात्रियों से भरी एक बस के सड़क किनारे पलट जाने से यह दुर्घटना हुई।
इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गये। घायलों में से छह की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पीरो के अनुमंडलाधिकारी मनोज कुमार पुलिस उपाधीक्षक चंदनपुरी चिकित्सकों के दल के साथ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना का कारण चालक द्वारा संतुलन खो दिया जाना बताया जाता है। बस में सवार लोग भोजपुर जिले के बिहिया से रोहतास जिले के विक्रम जा रहे थे।