फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Car rider crushes two pedestrians in Bhagalpur

रफ्तार का कहर: भागलपुर में कार सवार ने दो राहगीरों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 21 Dec 2023 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 12:08 PM IST
सार

Bhagalpur: भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के केबी लाल रोड स्थित स्वर्णकार दुर्गा मंदिर के समीप देर रात कार बैक करने के दौरान दो राहगीर इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Car rider crushes two pedestrians in Bhagalpur
कार सवार ने दो राहगीरों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के केबी लाल रोड स्थित स्वर्णकार दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बता दें कि इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्णकार दुर्गा मंदिर के समीप एक युवक कार बैक कर रहा था, तभी जा रहे दो राहगीरों को उसने रौंद दिया। घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां एक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मंसकामननाथ मंदिर चौक के समीप के रहने वाले संजय साह (52) के रूप में हुई है। जबकि जख्मी की पहचान छोटी गुड्डी के रविंद्र यादव (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कार चालक फरार
घटना के बाद मौके से कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इधर, घटना के बाद घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसकी सूचना नाथनगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी करने गया था मृतक
बता दें कि लोगों ने बताया कि मृतक पैदल भागलपुर के तरफ से आ रहे था। इसी दौरान स्वर्णकार दुर्गा मंदिर के समीप हादसा हो गया। मृतक के परिजन ने बताया कि रविंद्र मजदूरी करने के लिए गया हुआ था, वापस घर ही लौट रहा था। तभी सूचना मिली के रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed