फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bokaro-kathara-washery-slurry-pond-breach-damodar-river-pollution

झारखंड: बोकारो में भारी बारिश के बीच स्लरी पौंड का मेढ़ टूटा, सैकड़ों टन स्लरी कोल दामोदर नदी में बहा

Thu, 08 Oct 2026 09:43 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

बोकारो के कथारा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कथारा वाशरी के पांच नंबर स्लरी पौंड का मेढ़ बुधवार देर शाम अचानक टूट गया। इसके बाद सैकड़ों टन स्लरी कोल पानी के साथ बहकर दामोदर नदी में जा गिरा।

विज्ञापन
bokaro-kathara-washery-slurry-pond-breach-damodar-river-pollution
बारिश के बीच स्लरी पौंड का मेढ़ टूटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोकारो के कथारा क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के बीच बुधवार देर शाम सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी के पांच नंबर स्लरी पौंड का मेढ़ अचानक टूट गया। मेढ़ टूटने के बाद पौंड में जमा स्लरी कोल का एक बड़ा हिस्सा पानी के साथ बहकर पास ही बहने वाली दामोदर नदी में समा गया। सैकड़ों टन स्लरी कोल के दामोदर नदी में चले जाने के कारण नदी के पानी का प्रदूषण बढ़ने की गंभीर आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन


इस बड़ी घटना के तुरंत बाद सीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। पौंड से भारी मात्रा में स्लरी कोल बहकर नदी में चले जाने से सीसीएल को बड़ा आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, स्लरी कोल के दामोदर नदी में मिलने से नदी के जल पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

स्लरी पौंड के मेढ़ टूटने की मुख्य वजह
कथारा वाशरी के पांच नंबर स्लरी पौंड में पहले रोंगटा और केजीएन प्राइवेट कंपनी द्वारा स्लरी कोल से पोड़ा कोयला बनाने का कार्य किया जाता था। वर्ष 2010 के आसपास पोड़ा कोयला बनाने का यह कार्य बंद हो गया। इसके बाद से वाशरी से निकलने वाली स्लरी लगातार इसी पौंड में जमा होती चली गई। पिछले कई वर्षों से जमा स्लरी का उठाव नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे विभाग के आंकड़ों के अनुसार पांच नंबर स्लरी पौंड में करीब 30 हजार टन स्लरी कोल जमा है। पांच नंबर पौंड कथारा वाशरी का अंतिम पौंड है, जहां वाशरी से निकलने वाली स्लरी और पानी जमा होता है। स्लरी का समय पर उठाव नहीं होने के कारण पौंड में जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।

इसके अलावा पिछले कई दिनों से पौंड के मेढ़ के नीचे से पानी का रिसाव भी लगातार हो रहा था। क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पौंड में जलभराव बढ़ा और दबाव के चलते बुधवार देर शाम मेढ़ का एक भाग टूट गया। मेढ़ टूटते ही पौंड में जमा स्लरी कोल पानी के साथ बहकर तेजी से दामोदर नदी की ओर चला गया।

स्थल पर पहुंचे सीसीएल के शीर्ष अधिकारी
पौंड का मेढ़ टूटने की जानकारी मिलते ही सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम एकेबी सिंह, जीएम ऑपरेशन विनोद कुमार, एसओ सिविल शशांक कुमार देव, कथारा कोलियरी के पीओ रंजीत कुमार और पीओ अमरेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पौंड की स्थिति और टूटे हुए मेढ़ के भाग का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम एकेबी सिंह ने स्थिति का जायजा लेते हुए परियोजना के संबंधित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के तत्काल टूटे मेढ़ को बांधने का स्पष्ट निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: किस आनंद मोहन, नीरज कुमार का पर्चा रद्द? पटना की स्नातक-शिक्षक MLC सीट पर बचे प्रत्याशियों का गणित क्या


युद्ध स्तर पर शुरू हुआ मरम्मत का कार्य
जीएम से निर्देश मिलने के बाद गुरुवार सुबह से ही परियोजना प्रबंधन ने टूटे हुए मेढ़ को दुरुस्त करने का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर ओबीआर पत्थर गिराकर डोजर मशीन की मदद से मेढ़ को भरने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

कथारा वाशरी प्रबंधन की पहली प्राथमिकता फिलहाल पौंड के टूटे हिस्से को बंद करके स्लरी और पानी के आगे होने वाले बहाव को पूरी तरह रोकना है। हालांकि, बड़ी मात्रा में स्लरी कोल के दामोदर नदी में पहुंच जाने के बाद नदी के पानी की स्थिति पर पड़े प्रभाव को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed