फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News Prisoner dies during treatment in Bhagalpur was locked Central Jail due to land dispute

Bihar News: कैदी की इलाज के दौरान मौत, जमीन विवाद के चलते कई महीने से सेंट्रल जेल में था बंद

Thu, 03 Apr 2025 02:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 02:21 PM IST
सार

Prisoner Dies: कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी जमीन विवाद के चलते बीते कई महीने से सेंट्रल जेल में बंद था।

विज्ञापन
Bihar News Prisoner dies during treatment in Bhagalpur was locked Central Jail due to land dispute
मृतक कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतक कैदी की पहचान 65 वर्षीय लड्डू मिस्त्री के रूप में हुई है, जो लकड़ी के काम से जुड़ा था।बताया जा रहा है कि लड्डू मिस्त्री को नवंबर 2024 में जमीन विवाद के चलते गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


लड्डू मिस्त्री का अपने परिवार के ही सदस्यों के साथ पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प के बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने लड्डू मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह पूरी तरह स्वस्थ थे। लेकिन कुछ दिनों से जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ बिल के समर्थन में बंटी मिठाई, विरोध करने वालों की सद्बुद्धि के लिए किया गया हवन यज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल
मृतक के भतीजे ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, मेरे चाचा पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन अचानक जेल प्रशासन का फोन आया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जब हम मायागंज अस्पताल पहुंचे तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। हमें लगता है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है।


जेल प्रशासन की सफाई
जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: रेलवे की ओर से बंद किए गए फाटक को लोगों ने खोला, अंडर पास बनाने की मांग, 30 हजार की आबादी प्रभावित

प्रशासन का रुख
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed