{"_id":"67ee3b60318764adfb097c92","slug":"muzaffarpur-bihar-news-celebration-in-support-of-pass-waqf-bill-havan-yagya-for-anti-bil-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2793862-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वक्फ बिल के समर्थन में बंटी मिठाई, विरोध करने वालों की सद्बुद्धि के लिए किया गया हवन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वक्फ बिल के समर्थन में बंटी मिठाई, विरोध करने वालों की सद्बुद्धि के लिए किया गया हवन यज्ञ
Thu, 03 Apr 2025 01:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल लोकसभा में पारित होने की खुशी में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी। वहीं, विरोध करने वालों की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन
वक्फ बिल खुशी मनाते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास होने के बाद से अब इसको राज्यसभा में भी पास करने के लिए चर्चा जारी है। मुजफ्फरपुर में वक्फ बिल के लोकसभा में पास होने के बाद शहर में जश्न मनाया गया। लोगों में खुशी का माहौल रहा तो वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन
जश्न मनाए जाने से पहले पुरोहितों ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस बिल के राज्यसभा में भी सफल पास होने की उम्मीद जताई। सभी लोगों ने एक सुर में देश के मुसलमान के हित में इस बिल को बताया और चंद मुस्लिम के ठेकेदारों को संदेश दिया कि हम लोग तो यहां इसलिए यज्ञ हवन कर रहे हैं कि भगवान-खुदा-अल्लाह ऊपर वाले इनको सद्बुद्धि प्रदान करें कि यह बिल मुसलमान के हित में है न कि मुसलमान के खिलाफ। ऐसे लोगों को मुस्लिम समाज को दरकिनार करना चाहिए और उनके हित में खासकर मुस्लिम महिलाएं गरीब पसमांदा मुस्लिम, जिसके लिए यह बिल लाया जा रहा है। उसके समर्थन में आगे जाकर सरकार को इसके लिए बधाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रेलवे की ओर से बंद किए गए फाटक को लोगों ने खोला, अंडर पास बनाने की मांग, 30 हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
बाबा गरीबनाथ मंदिर से इसी क्रम में बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई है। जहां पर मंदिर के सभी पुरोहितों और आए हुए भक्तों ने इस बिल के राज्यसभा में पास होने की उम्मीद में हवन यज्ञ किया।इस दौरान बड़ी संख्या में इस बिल को लेकर खुशी जाहिर किया और देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: गया जंक्शन पर लगे एटीएम मशीन में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मंदिर के पुजारी और महंत पंडित अभिषेक पाठक ने बताया, यह देश के लिए बड़ा ही सुंदर और अद्भुत क्षण है कि देश के अल्पसंख्यक मुसलमान खासकर गरीब मुसलमान का अब अपना आशियाना होगा। वक्त के नाम पर जिस प्रकार से राजनीति और चंद लोगों के हाथ में जमीन और संपत्ति थी, वह अब गरीबों को मिल जाएगी। हम लोग इस खुशी में पटाखा फोड़कर मिठाई बांटकर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। यहां कोई हिंदू नहीं, बल्कि हर एक भारतीय हैं और यह देश के लिए बड़ा ही गौरव का क्षण है।