{"_id":"68af1036433fa4816b012251","slug":"bihar-news-bihar-police-inspector-s-son-dead-body-found-suicide-case-bhagalpur-bihar-bhojpur-bihar-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे का मिला क्षत-विक्षत शव, शेयर बाजार का करता था कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे का मिला क्षत-विक्षत शव, शेयर बाजार का करता था कारोबार
Wed, 27 Aug 2025 07:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:33 PM IST
सार
Suicide Case : मोबाइल पर लगातार रिंग हो रहा था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। यह किसी अनहोनी के होने का डर बढ़ा रहा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे में कुछ नहीं मिला, लेकिन बाथरूम का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर शव बाहर निकालते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में किराए के फ्लैट से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मामला जोगसर थाना क्षेत्र के तपस्वी नर्सिंग होम के निकट की है। मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे (35) के रूप में हुई है। वह भागलपुर में शेयर मार्केट का कारोबार करता था। पुलिस का कहना है कि रोहित पाण्डेय कई वर्षों से अकेले इस फ्लैट में रह रहा था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : विद्यालय के बाथरूम में मिली जली नाबालिग लड़की, लोगों ने जमकर किया बवाल; पुलिसकर्मी की भी हुई पिटाई
विज्ञापन
घटना का खुलासा तब हुआ, जब रोहित का छोटा भाई उससे कई दिनों से संपर्क नहीं कर पा रहा था। लगातार फोन न लगने पर वह खुद बुधवार को भागलपुर पहुंचा, जहां फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने जोगसर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन कमरे के अंदर प्रवेश करते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। रोहित का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। शव इतना सड़ चुका था कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनएमसीएच भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मारा, घसीटा...शमशान तक ले जाकर जिंदा जलाने की तैयारी, नवादा में बुजुर्ग दंपति से हैवानियत; पति की मौत
घटना के संबंध में जोगसर थाना अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि जिस समय पुलिस कमरे के बाथरूम में पहुंची, रोहित का शव बाथरूम में पड़ा था। उस वक्त वह केवल बनियान पहने हुए था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दवाइयां और सिरिंज बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले रोहित को हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी। घटना के संबंध में जोगसर थाना अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सामान्य मौत सा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जोगसर थाना अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक रोहित पांडेय की मां पूनम पांडे, आरा पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मृतक शादीशुदा था और डेढ़ साल के एक बच्चे का पिता भी था।