फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Mahila Congress Holds Street Meeting Against Rising Inflation, Former MLA Ajit Sharma

भागलपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 27 Aug 2026 08:19 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

भागलपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा की। पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और शिक्षा समेत रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar news-Mahila Congress Holds Street Meeting Against Rising Inflation, Former MLA Ajit Sharma
महिला कांग्रेस की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के स्टेशन चौक के सामने बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस की सदस्य मौजूद रहीं। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।

विज्ञापन

कार्यक्रम में भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। अजीत शर्मा ने कहा कि देश और राज्य में लगातार महंगाई बढ़ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आम लोगों के लिए घर चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं सहित आवश्यक सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर लोगों की आय और वेतन उस अनुपात में नहीं बढ़ रहे हैं। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। अजीत शर्मा ने कहा कि शिक्षा का स्तर नीचे होता जा रहा है, जबकि शिक्षा प्राप्त करने की लागत लगातार बढ़ रही है। बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों का बोझ अभिभावकों पर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


ये भी पढ़ें- बिहार: जयप्रभा सेतु पर पहुंची छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो राज्यों की पुलिस

अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से महंगाई के मुद्दे पर विशेष पहल करने और आम जनता को राहत पहुंचाने की मांग की।

नुक्कड़ सभा के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed