फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An unknown vehicle collided with two friends who were going on a bike in Samastipur, one youth died

Bihar: बाइक से रोसड़ा जा रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर

Wed, 19 Jul 2023 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jul 2023 06:52 PM IST
सार

अंगार घाट थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार आर्य ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी अंगार घाट थाने में दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
An unknown vehicle collided with two friends who were going on a bike in Samastipur, one youth died
मृतक राजा कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर रोसरा मुख्य पथ पर अंगार घाट थाना क्षेत्र के अंगार के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया गांव के सुनील महतो के बेटे राजा कुमार (20) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के केदार राम का बेटा मिथिलेश कुमार बताया गया है। जख्मी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर अंगार घाट थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को राजा अपने दोस्त मिथिलेश के साथ बाइक से रोसड़ा जा रहा था। इसी दौरान अंगार घाट थाना क्षेत्र के पास देर रात किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई। जबकि मिथिलेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मिथिलेश को सदर अस्पताल से ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परिजनों से मामले की जानकारी जुटाती अंगार घाट थाना पुलिस


अंगार घाट थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार आर्य ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी अंगार घाट थाने में दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed