{"_id":"dcfddc3d55f6c626587b9e73efe0f030","slug":"3-died-in-naxal-attack-in-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया में पुलिस दल पर नक्सली हमला, तीन शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया में पुलिस दल पर नक्सली हमला, तीन शहीद
गया
Updated Tue, 17 Sep 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के डोभी थाना क्षेत्र के मेहतार गांव के समीप पुलिस गश्ती दल पर माओवादिओं ने सोमवार रात आठ बजे हमला किया। अचानक हुए हमले में पुलिस के दो जवान मौके पर शहीद हो गए, जबकि एसआई की इलाज के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन
तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस गश्ती दल में सभी सैप के जवान थे। हमले में सैप के नवल किशोर सिंह एवं राजेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर शहीद हुए, जबकि गंभीर रूप से जख्मी एसआई चिंताहरण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जवान भगवान चौबे, सुनील साव एवं जीप चालक युगल किशोर पाठक भी गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि बीते दो माह में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किए हैं। इससे माओवादी बौखलाए हुए हैं। यह घटना इसी बौखलाहट का परिणाम है।
विज्ञापन