फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Surgical Strike will be electoral issue: BJP leaders

भाजपा नेताओं को गलत बयानबाजी से बचने की सलाह, सर्जिकल स्ट्राइक होगा चुनावी मुद्दा

Thu, 13 Sep 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 13 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Surgical Strike will be electoral issue: BJP leaders
राकेश सिंह

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती जिससे उसे लाभ हो सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक भी भाजपा की नजर में है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भोपाल-होशंगाबाद संभाग दौरे के दौरान कहा कि मौजूदा विधायक व अन्य नेता हर भूतपूर्व सैनिक के घर जाकर मुलाकात करें। इसके साथ ही उन्हें सरकार के कामों की जानकारी भी दें।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों पर निशाना साधा जिनकी बयानबाजी के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश प्रवक्ताओं के अलावा कोई भी पार्टी को लेकर बयान न दे। पार्टी ने जिन लोगों को आधिकारिक रूप से बोलने के लिए नियुक्त किया है वही इस काम को करें तो बेहतर होगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने एक उदाहरण भी दिया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान मध्यप्रदेश के मीडिया वाले उनके पीछे भी लगे हुए थे लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया। उन्होंने साथ ही यह भी सलाह दी कि लोग टिकट को लेकर अभी से काफी कुछ बोल कह रहे हैं, हमें इस प्रकार के किसी भी विषय से अभी दूरी बनाकर रखनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सुहास भगत ने सभी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर कमेंट करने से बचने की भी सलाह दी है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर कई प्रकार की मुहीम चल रही हैं जैसे- गुजरात में पाटीदार आंदोलन, सवर्णों से जुड़े आंदोलन आदी। भगत ने कहा कि इस प्रकार के आंदोलन से बचने और इन पर कमेंट करने से बचें। 


भाजपा की इस बैठक के दौरान मंत्री गौरीशंकर शेजवार और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा भी उपस्थित थे। मंत्री रामपाल सिंह और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने देरी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed