फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp becomes first state in the country to change its financial year

वित्त वर्ष बदलने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, दिसंबर मे पेश होगा बजट

Wed, 03 May 2017 02:56 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 03 May 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
mp becomes first state in the country to change its financial year
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
पीएम मोदी द्वारा वित्त वर्ष बदलने की बात कहने के बाद मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है , जहां पर 2018 से वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर तक लागू होगा। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार 2018 का बजट भी इस साल दिसंबर के अंत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


नीति आयोग की बैठक में बोले थे पीएम 

23 अप्रैल को दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष बदलने की अपील की थी। इस फैसले को  मध्यप्रदेश सरकार का एक बडा फैसला माना जा रहा है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कारोबारी साल बदलने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवादाताओं को बताया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग में वित्त वर्ष का समय बदलकर जनवरी-दिसंबर करने का फैसला लिया गया है। इसलिए अगले वित्त वर्ष का बजट सत्र दिसंबर-जनवरी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे वर्तमान वित्त वर्ष 2017-18 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा राज्य सरकार मौजूदा बजट कार्यवाही को इस साल दिसंबर तक समाप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, हम इस साल दिसंबर तक वर्तमान वित्त वर्ष को खत्म करने की कोशिश करेंगे। इसलिए अगला बजट या तो इस साल दिसंबर में पेश किया जाएगा या अगले साल जनवरी में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed