फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Minister Kunwar Vijay Shah controversial statement on teachers day

गुरु के सम्मान में तालियां नहीं बजाई तो अगले जन्म में घर-घर जाकर तालियां बजाओगे: शिक्षा मंत्री

Wed, 05 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 05 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Minister Kunwar Vijay Shah controversial statement on teachers day
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने शिक्षक दिवस पर विवादास्पद बयान दिया है।शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है कि 'अगर गुरु के सम्मान में आपने तालियां नहीं बजाई तो अगले जन्म में घर-घर जाकर तालियां बजानी पड़ेंगी।'
विज्ञापन

 



उन्होंने ट्रांसजेडर्स पर यह बेतुका बयान एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में दिया। उन्होंने कहा कि ' शिक्षक ही शिक्षा को आगे बढ़ा सकता है। यहां पर कुछ लोग सिर्फ तालियां बजाने का दिखावा कर रहे हैं, आप जानते हैं कि गुरु गोविंद ईश्वर से भी बड़े हैं। अगर आप उनके सम्मान में तालियां नहीं बजा सकते तो अगले जन्म में आपको लोगों के घर-घर जाकर तालियां बजानी पड़ेगी। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूग लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रत्यक्ष रूप से ट्रांसजेडर्स पर दिए इस बयान को लेकर वह ट्रांसजेडर्स समुदाय की निशाने पर आ गए हैं। गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राज्य के शिक्षा मंत्री के इस बेतुके बयान के बाद पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed