फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   GANDHI FAMILY CONNECTION WITH MAA PITAMBRA PEETH

गांधी परिवार का है मां पीताम्बरा शक्तिपीठ मंदिर से पुराना नाता, राहुल भी दर पर पहुंचे

Mon, 15 Oct 2018 04:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 15 Oct 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
GANDHI FAMILY CONNECTION WITH MAA PITAMBRA PEETH
मां पीताम्बरा पीठ में पूजा के दौरान तिलक लगवाते राहुल गांधी
देश के महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ ‘मां पीताम्बरा पीठ’ मंदिर में पूजा-अर्चना की और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा प्रारंभ किया। मध्यप्रदेश में अगले माह 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


राहुल यहां मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटे तक रुके और मां पीताम्बरा की पूजा-अर्चना की। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। इससे पहले राहुल, ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे। सिंधिया ने उनको पीताम्बरा पीठ के पुजारियों और ट्रस्ट के संचालकों से मिलवाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी से पहले उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार और उनके पिता राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बार इस शक्तिपीठ में आकर पूजा की थी। कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि इंदिरा गांधी इस शक्तिपीठ में वर्ष 1980 के चुनाव के पहले और फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद यहां आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव राहुल के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 1984-85 में यहां दर्शन के लिए आए थे। आजादी के पहले ग्वालियर इलाके में शासन करने वाले सिंधिया राजपरिवार की वंशज और वर्तमान में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मां पीताम्बरा शक्तिपीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं।


यह ट्रस्ट इस पीठ का संचालन करता है। चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एक बार गंभीर रूप से बीमार हो गये थे। तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलापति त्रिपाठी ने नेहरू की तबियत में सुधार की कामना के साथ यहां एक विशेष पूजा करवाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed