{"_id":"5e15d9a28ebc3e87d6159a56","slug":"doorstep-delivery-of-ration-for-senior-citizens-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घर तक राशन पहुंचाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घर तक राशन पहुंचाने की योजना
Wed, 08 Jan 2020 07:52 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश सरकार अकेले रहने वाले बुजुर्ग नागरिकों के लिए खास योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत शासकीय राशन की दुकान से किराना सामान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश में यह सुविधा 75 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे बुजुर्ग नागरिकों को दी जाएगी जो बिना किसी व्यस्क सदस्य के साथ घर में अकेले रहते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्यूम्न सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि हम सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस की राशन की दुकानों से 75 वर्ष से अधिक आयु के घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग नागरिकों को किराना सामान उनके घर पर देने की योजना बना रहे हैं। तोमर ने कहा कि इसके अलावा बुजुर्ग नागरिक राशन की दुकान से अपना किराना लेने के लिए परिवार के किसी सदस्य को नामित भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 83 लाख पीडीएस लाभार्थियों के राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। कांग्रेस ने दिसंबर 2019 में जब प्रदेश की सत्ता संभाली थी तब यह संख्या 18 लाख थी। तोमर ने कहा कि एम राशन मित्र ऐप के लिए लाभार्थियों के सत्यापन का काम चल रहा है। इसके तहत प्रदेश के कुल 1.18 करोड़ पीडीएस लाभार्थियों में से 37 प्रतिशत का सत्यापन किया जा चुका है।
विज्ञापन
