फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus: AIIMS Bhopal denied allegations of Preeti Pandey Covid 19 Infected Officer's Wife

भोपाल: कोरोना पीड़ित आईटी एक्सपर्ट की पत्नी के आरोपों का एम्स ने किया खंडन

Wed, 08 Apr 2020 02:51 PM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: AIIMS Bhopal denied allegations of Preeti Pandey Covid 19 Infected Officer's Wife
आईटी एक्सपर्ट की पत्नी प्रीति पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल के एम्स अस्पताल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में काम करने वाले एक आईटी एक्सपर्ट की पत्नी प्रीति पांडे के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पति का सही तरीके इलाज नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


भोपाल एम्स की पीआरओ डॉ.लक्ष्मी प्रसाद ने एक बयान में कहा- वायरल वीडियो में हम पर आरोप लगाया जा रहा है अस्पताल उनके कोविड-19 से संक्रमित पति को उचित इलाज नहीं दे रहा है। हम पर लगाए गए ये आरोप आधारहीन हैं। ये आरोप मुख्य रूप से एम्स और हमारे डॉक्टरों की छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं। राजकुमार पांडे का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है। सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हालांकि मरीज के परिवार के चिंताओं को लेकर हमारी सहानुभूति है, लेकिन इस वीडियो में जो आधारहीन बातें कही गई हैं, हम उसकी आलोचना करते हैं। राजकुमार का रेगुलर बेसिस पर चेकअप किया जा रहा है। आज सुबह के राउंड पर भी उनको देखा गया है। उनकी चिंताएं सुनी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रीति पांडे का आरोप है कि एम्स के ज्यादातर डॉक्टर छुट्टी पर हैं। दो दिन में उनके पति को देखने कोई नहीं आया सिर्फ आइसोलेशन के नाम पर अस्पताल में रखा गया है। उनके पति को खाना-पीना भी नहीं मिल रहा है, उनका कोई उपचार भी नहीं किया जा रहा है।

बुधवार दोपहर तक भोपाल में छह नए मामले सामने आने के बाद शहर में अब तक इस महामारी की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed