इस साल अक्तूबर महीने में कई त्यौहार मनाए जा रहे हैं। नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ, दीवाली जैसे कई त्यौहारों पर लोग पटाखे चलाना पसंद करते हैं। पटाखे चलाते समय हमारे वाहनों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। ज्यादातर लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि छोटी सी चिंगारी भी हमारी कार और बाइक को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हमारी दीवाली बेकार नहीं होगी और हम अच्छे तरीके से त्यौहार का मजा उठा पाएंगे।
ऐसे करें कार को पार्क
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के समय पर कई तरह के पटाखे चलाए जाते हैं। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि कार को हमेशा कवर्ड पार्किंग में ही पार्क किया जाए। ऐसा करने पर कार के आस-पास पटाखों की चिंगारी जाने का खतरा काफी कम हो जाता है।
कार को कवर से ना ढकें
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के समय कार को कभी-भी कवर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कार का कवर काफी पतला होता है। अगर पटाखे चलाते समय हल्की सी चिंगारी भी कार के कवर पर पड़ जाए तो आग पकड़ने का खतरा होता है। ऐसे में आपकी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि दीवाली के समय अगर कार खुले में पार्क है तो उसे कवर से ना ढकें।
यह भी पढ़ें - Upcoming CNG Cars: सीएनजी के साथ जल्द आ सकती हैं ये दो हैचबैक कारें, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा
ड्राइव करते समय बरते सावधानी
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के मौके पर अगर आप कार चला रहे हैं तो हमेशा सावधानी के साथ कार चलाएं। दरअसल, कई बार अचानक से कार पर जले हुआ रॉकेट गिर जाते हैं। कई जगह तेज धमाके वाले पटाखे भी चलाए जाते हैं। कार चलाते समय अचानक से ऐसा होने पर कंट्रोल खत्म होने का खतरा होता है। इसलिए दीवाली पर पटाखे चलाए जा रहे हो तो कार चलाते समय ज्यादा सावधान रहें।
यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
कार के शीशे बंद रखें
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सावधानी के साथ कार चलाने से ही आप सुरक्षित नहीं होंगे। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि दीवाली पर कार चलाते समय कार के शीशे बंद रखें। शीशा खुला होने पर कार के अंदर भी पटाखा या जलता हुआ रॉकेट आ सकता है। ऐसा होने पर कार को तो नुकसान होगा ही साथ ही आपको भी चोट लग सकती है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे