फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Two-Wheeler Sales Grow 13% October 2026, Cross 7.35 Lakh Units

त्योहारों में खूब बिके दोपहिया वाहन: घरेलू बाजार से लेकर निर्यात तक बढ़ी जबरदस्त मांग, देखें बिक्री के आंकड़े

Mon, 02 Nov 2026 11:11 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 02 Nov 2026 11:11 AM IST
सार

  • अक्तूबर में कुल 7.35 लाख यूनिट बिकीं।
  • सालाना बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी।
  • घरेलू बिक्री 6.65 लाख यूनिट रही।
  • निर्यात में 35% की उछाल रही।
  • अप्रैल-अक्तूबर में 41.75 लाख यूनिट बिकीं।

विज्ञापन
Honda Two-Wheeler Sales Grow 13% October 2026, Cross 7.35 Lakh Units
अक्तूबर 2026 दोपहिया वाहनों की बिक्री रिपोर्ट - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

त्योहार का असर चार पहिया वाहनों के साथ-साथ दो-पहिया वाहनों पर भी दिखाई दे रहा है। अक्तूबर 2026 में टू-व्हीलर्स सेगमेंट ने भी शानदार ग्रोथ की है। इतना ही नहीं, घरेलू बाजार के साथ-साथ एक्सपोर्ट में भी तेजी देखने को मिली है। इसमें भी खास बात है कि  विदेशों में भेजे गए दोपहिया वाहनों की संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ।
विज्ञापन


किस कंपनी ने सबसे ज्यादा बेचे अपने वाहन?
  • होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अक्तूबर 2026 की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। एक्टिवा बनाने वाली कंपनी ने पिछले महीने कुल 7.35 लाख यूनिट की बिक्री की। यह पिछले साल अक्तूबर में बिकी 6.51 लाख यूनिट के मुकाबले करीब 13 फीसदी अधिक है।
  • विज्ञापन
  • अक्तूबर में घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजी गई यूनिट की संख्या में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। होंडा की दोपहिया वाहन रेंज में एक्टिवा, शाइन और CB350 जैसे स्कूटर और मोटरसाइकिल शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अक्तूबर 2026 के लिए अलग-अलग मॉडल की बिक्री के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसलिए पिछले महीने किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकीं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
घरेलू बाजार में होंडा की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी
अक्तूबर 2026 में होंडा की घरेलू बिक्री बढ़कर 6.65 लाख यूनिट हो गई। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 5.99 लाख यूनिट बेची थीं। इस तरह बाजार में कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

होंडा के निर्यात में 35% की बढ़ोतरी
अक्तूबर में होंडा के दोपहिया वाहनों के निर्यात में घरेलू बिक्री के मुकाबले ज्यादा तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले महीने विदेशों में 69,735 यूनिट भेजीं। पिछले साल अक्तूबर में यह आंकड़ा 51,644 यूनिट था। यानी एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अक्तूबर के आंकड़ों से साफ है कि कंपनी को स्थानीय बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी बेहतर मांग मिली।

FY27 में अब तक कितनी यूनिट की बिक्री हुई?
  • वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्तूबर तक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की कुल बिक्री 41.75 लाख यूनिट रही। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार  कंपनी ने 36.44 लाख यूनिट बेची थीं। इस तरह चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में कंपनी की संचयी बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
  • इस अवधि में घरेलू बाजार में कंपनी ने 37.09 लाख यूनिट की बिक्री की, जबकि अप्रैल-अक्तूबर 2025 के दौरान यह आंकड़ा 32.81 लाख यूनिट था। यानी घरेलू बिक्री में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
  • वहीं, निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी का प्रदर्शन बढ़त वाला रहा। अप्रैल से अक्तूबर 2026 के बीच होंडा ने कुल 4.66 लाख यूनिट का निर्यात किया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.63 लाख यूनिट था। इस तरह निर्यात में साल-दर-साल 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed