फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Disc Brake vs Drum Brake, 5 Key Differences Should Know Before BuyingVehicle

ऑटो टिप्स: डिस्क ब्रेक या ड्रम ब्रेक, आपकी कार या बाइक के लिए कौन-सा है ज्यादा बेहतर? जानें इनके बीच पांच अंतर

Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

  • डिस्क और ड्रम ब्रेक में पांच बड़े अंतर।
  • इमरजेंसी ब्रेकिंग में डिस्क ब्रेक का बड़ा फायदा।
  • ड्रम ब्रेक की कीमत और मेंटेनेंस कम हो सकती है।
  • दोनों सिस्टम के अपने फायदे और सीमाएं हैं।

विज्ञापन
Disc Brake vs Drum Brake, 5 Key Differences Should Know Before BuyingVehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

नई कार या बाइक खरीदते वक्त अक्सर लोग इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत की तो बात करते हैं, लेकिन क्या आपको इसके ब्रेकिंग सिस्टम की अहमियत पता है। जबकि वाहन की सुरक्षा में ब्रेक की भूमिका सबसे खास है। बाजार में ज्यादातर वाहनों में डिस्क और ड्रम ब्रेक का विकल्प मिलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि तेज रफ्तार, इमरजेंसी ब्रेकिंग और बारिश जैसी परिस्थितियों में कौन सा सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर सकता है। क्योंकि दोनों सिस्टम का काम तो स्पीड को कंट्रोल करना और जरूरत पड़ने पर उसे रोकना है। हालांकि, इनकी बनावट, काम करने का तरीका, परफॉर्मेंस और कीमत में काफी अंतर होता है। ड्रम ब्रेक लंबे समय से इस्तेमाल होने वाली तकनीक है, जबकि डिस्क ब्रेक को आधुनिक और बेहतर हीट मैनेजमेंट वाली तकनीक माना जाता है। आइए, दोनों के बीच के पांच बड़े अंतर समझते हैं।

विज्ञापन


1. ब्रेकिंग कैपेसिटी और वाहन रोकने की दूरी

  • डिस्क और ड्रम ब्रेक के बीच सबसे बड़ा अंतर तो उनकी ब्रेकिंग क्षमता का है। डिस्क ब्रेक में ब्रेक पैड्स, कैलिपर के जरिये डिस्क रोटर पर दबाव बनाते हैं। इससे वाहन की स्पीड कम होती है और उसे रोकने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने जैसी स्थिति में डिस्क ब्रेक बेहतर प्रतिक्रिया देते हैं। इससे वाहन को कम दूरी में रोकने में मदद मिल सकती है। 
  • विज्ञापन
  • वहीं, ड्रम ब्रेक की बात करें तो ब्रेक शूज ड्रम की आंतरिक सतर पर दबाव बनाते हैं। सामान्य स्पीड और रोज के इस्तेमाल में यह सिस्टम ठीक काम करता है, लेकिन हाई स्पीड या लगातार ब्रेक लगाने पर इसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन को रोकने के लिए ज्यादा दूरी की जरूरत पड़ सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

2. गर्मी को बाहर निकालने के लिए कौन बेहतर?

  • ब्रेक लगाने पर फ्रिक्सन यानी की घर्षण की वजह से गर्मी पैदा हो सकती है। लगातार ब्रेक लगाने पर यह गर्मी ब्रेकिंग सिस्टम की काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसे ब्रेक फेड कहा जाता है।
  • डिस्क ब्रेक का डिजाइन खुला होता है। ऐसे में डिस्क हवा के संपर्क में रहती है और गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। यही वजह है कि बार-बार ब्रेक लगाने या ढलान पर ड्राइविंग के दौरान डिस्क ब्रेक गर्मी को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा गर्म होने पर इनमें भी ब्रेक फेड की समस्या आ सकती है।
  • दूसरी ओर, ड्रम ब्रेक का ढांचा बंद हो सकता है। इससे गर्मी बाहर निकलने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लगता है। लंबे समय तक या ढलान पर लगातार ब्रेक लगाने से ड्रम के अंदर तापमान बढ़ सकता है, जिससे ब्रेक की पकड़ कमजोर पड़ने का खतरा रहता है।

3. बारिश और पानी का असर

  • बारिश या कीचड़ में वाहन चलाते समय ब्रेकिंग सिस्टम की काम करने की क्षमता खास होती है। डिस्क ब्रेक खुले डिजाइन की वजह से पानी और नमी को अपेक्षाकृत जल्दी बाहर निकाल सकते हैं। पहिया घूमने के साथ डिस्क पर मौजूद पानी हटने लगता है। इसलिए गीली परिस्थितियों में भी इनकी ब्रेकिंग प्रतिक्रिया आमतौर पर बेहतर बनी रहती है।
  • वहीं, ड्रम ब्रेक का ढांचा बंद होता है। अगर ड्रम के अंदर पानी या नमी पहुंच जाए, तो ब्रेक शूज और ड्रम के बीच घर्षण प्रभावित हो सकता है। इससे ब्रेकिंग कमजोर पड़ने की आशंका रहती है।

4. मेंटेनेंस और ब्रेक की लाइफ

  • अब अगर इसके मेंटनेंस और लाइफ की बात करें, तो इनके  ब्रेक पैड्स बाहर से दिखाई देते हैं। इससे उनकी घिसावट की जांच करना आसान होता है। हालांकि, डिस्क ब्रेक के पैड्स ड्रम ब्रेक के शूज की तुलना में जल्दी घिस सकते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलवाना पड़ता है।
  • ड्रम ब्रेक का बंद ढांचा ब्रेक शूज को धूल-मिट्टी से बचाने में मदद करता है। इस वजह से सामान्य परिस्थितियों में इनके शूज लंबे समय तक चल सकते हैं। हालांकि, इनकी जांच और सर्विसिंग के लिए अक्सर पहिया खोलना पड़ता है। इससे मेंटेनेंस की प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

5. कीमत में कितना अंतर और कौन है ज्यादा बेहतर?

  • डिस्क और ड्रम ब्रेक की कीमत में भी अंतर होता है। डिस्क ब्रेक का निर्माण और मेंटेनेंस अपेक्षाकृत महंगा हो सकता है। इसमें डिस्क रोटर, कैलिपर और ब्रेक पैड्स जैसे हिस्से शामिल होते हैं।
  • वहीं, ड्रम ब्रेक की तकनीक सरल होती है और इसके निर्माण में लागत भी कम आती है। यही वजह है कि बजट कारों और बाइकों में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे वाहन की कुल कीमत को किफायती रखने में मदद मिलती है।
  • डिस्क और ड्रम ब्रेक में चुनाव आपकी जरूरत और वाहन के इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर ब्रेकिंग प्रतिक्रिया, तेज रफ्तार में नियंत्रण और लगातार ब्रेक लगाने के दौरान बेहतर प्रदर्शन है, तो डिस्क ब्रेक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed