फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Winter Driving EV? 5 Easy Tips Save Battery Range

सर्दियों में ईवी की रेंज घटने से हैं परेशान?: अपनाएं ये पांच तरीके, बचेगी बैटरी की एनर्जी और सफर होगा बेहतर

Sun, 01 Nov 2026 07:31 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 01 Nov 2026 07:31 AM IST
सार

  • ठंड में ईवी की रेंज घट सकती है।
  • बैटरी की रासायनिक प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
  • हीटर भी बैटरी से बिजली लेता है।
  • प्री-कंडीशनिंग से बैटरी की एनर्जी बचाएं।

विज्ञापन
Winter Driving EV? 5 Easy Tips Save Battery Range
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

सर्दी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में ईवी मालिक की टेंशन बढ जाती है, क्योंकि कहा जाता है कि तापमान गिरने के साथ ही ईवी की बैटरी की क्षमता और एफिशिएंसी प्रभावित होने लगती है। कार की ड्राइविंग रेंज कम हो सकती है और बार-बार चार्जिंग की जरूरत पड़ सकती है। ठंड में बैटरी की रासायनिक प्रतिक्रियाएं धीमी पड़ जाती हैं। वहीं, केबिन को गर्म रखने के लिए हीटर भी बैटरी से बिजली लेता है। कई अध्ययन के अनुसार, सर्दियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज 20 से 40 प्रतिशत तक घट सकती है। हालांकि, कुछ आसान आदतें अपनाकर इस नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच तरीके, जिनकी मदद से सर्दियों में भी ईवी  की रेंज बेहतर रख सकते हैं।
विज्ञापन


सर्दियों में क्यों घट जाती है इलेक्ट्रिक कार की रेंज?
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज कम होने की सबसे बड़ी वजह ठंड का बैटरी पर पड़ने वाला असर है। ईवी में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी में कम तापमान पर रासायनिक प्रतिक्रियाएं धीमी पड़ जाती हैं। इससे बैटरी एनर्जी को स्टोर करने और मोटर तक पहुंचाने का काम उतनी प्रभावी तरीके से नहीं कर पाती।
  • विज्ञापन
  • इसके अलावा, ठंड में कार के केबिन को गर्म रखने के लिए हीटर चलाना पड़ता है। यह हीटर बैटरी से ही बिजली लेता है। इसके उलट पेट्रोल और डीजल कारों में इंजन से निकलने वाली अतिरिक्त गर्मी का इस्तेमाल केबिन को गर्म करने में किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रेंज घटने की दूसरी वजहों में टायर प्रेशर कम होना, रेजेनरेटिव ब्रेकिंग की कम प्रभावशीलता और ठंडी हवा की वजह से बढ़ने वाला ड्रैग शामिल हैं। इन सभी वजहों से बैटरी की खपत बढ़ सकती है। कई अध्ययन में सामने आया कि ठंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड्राइविंग रेंज 20 से 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
1. घर से निकलने से पहले करें प्री-कंडीशनिंग
  • सर्दियों में ईवी की रेंज बचाने के लिए प्री-कंडीशनिंग एक अच्छा तरीका है। इसके लिए घर से निकलने से पहले कार को चार्जर से कनेक्ट रखते हुए ही गर्म करें। ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में मोबाइल ऐप या शेड्यूल फीचर की मदद से यह सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है।
  • इस फीचर से बैटरी और केबिन को आइडल टेंपरेचर तक लाया जा सकता है। ऐसा करने पर कार को गर्म करने के लिए बैटरी की एनर्जी खर्च नहीं होती, बल्कि घर की बिजली का इस्तेमाल होता है। इससे ड्राइव शुरू करते समय बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और बेहतर रेंज मिल सकती है। साथ ही, ड्राइविंग के दौरान कार का परफॉर्मेंस भी स्मूद रहता है।
2. केबिन हीटर की जगह हीटेड सीट और स्टीयरिंग का इस्तेमाल करें
  • ठंड में कार के पूरे केबिन को तेज हीटर से गर्म करने पर बैटरी की ज्यादा बिजली खर्च होती है। ऐसे में हीटेड सीट और हीटेड स्टीयरिंग व्हील का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • ये दोनों फीचर सीधे शरीर को गर्म रखते हैं और केबिन हीटर के मुकाबले कम बिजली खर्च करते हैं। आप केबिन का तापमान थोड़ा कम रखकर भी आराम से सफर कर सकते हैं। इससे बैटरी की खपत नियंत्रित रहती है और ड्राइविंग रेंज बचाने में मदद मिलती है।
3. टायर प्रेशर को नियमित रूप से चेक करें
  • सर्दियों में तापमान कम होने से टायरों के अंदर की हवा सिकुड़ती है। इससे टायर प्रेशर 3 से 5 पीएसआई तक गिर सकता है। कम हवा वाले टायरों के साथ गाड़ी चलाने पर रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि कार को आगे बढ़ाने के लिए मोटर को ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
  • इसलिए ठंड के मौसम में टायर प्रेशर नियमित रूप से चेक करना जरूरी है। इसे कार निर्माता की ओर से बताए गए स्तर पर रखें। सही टायर प्रेशर से न सिर्फ ट्रैक्शन बेहतर रहता है, बल्कि बैटरी की एनर्जी बचाने और रेंज सुधारने में भी मदद मिलती है।
4. इको मोड में चलाएं कार, स्मूथ ड्राइविंग करें
  • सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार चलाते समय इको या विंटर मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मोड कार की पावर और एनर्जी की खपत को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसके साथ ही अचानक एक्सेलेरेशन और तेज ब्रेकिंग से बचें। बार-बार तेज रफ्तार पकड़ने और ब्रेक लगाने से बैटरी की ज्यादा एनर्जी खर्च हो सकती है। बेहतर होगा कि कार की स्पीड स्थिर रखें और आराम से ड्राइव करें। स्मूथ ड्राइविंग से बैटरी की एफिशिएंसी बेहतर रहती है और ठंड के मौसम में भी रेंज को बनाए रखने में मदद मिलती है।

5. पार्किंग और चार्जिंग का भी रखें ध्यान
  • सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार को पार्क करने की जगह का भी बैटरी पर असर पड़ सकता है। कोशिश करें कि कार को गैराज या छांव वाली जगह पर पार्क करें, ताकि बैटरी ज्यादा ठंडी न हो।
  • इसके अलावा, रातभर कार को चार्जर से कनेक्ट रखना भी मददगार हो सकता है। बैटरी का चार्ज बहुत कम स्तर तक न गिरने दें। इन आदतों से बैटरी की सेहत बनाए रखने और सर्दियों में रेंज लॉस को कम करने में मदद मिल सकती है।
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार की रेंज कम होना आम समस्या है, लेकिन ड्राइविंग और चार्जिंग से जुड़ी कुछ आदतों में बदलाव करके इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। घर से निकलने से पहले प्री-कंडीशनिंग करना, हीटेड सीट का इस्तेमाल, टायर प्रेशर सही रखना और स्मूथ ड्राइविंग जैसी छोटी बातें बैटरी की एनर्जी बचाने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed