फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Urban Cruiser HyRyder: टोयोटा ने दिवाली से पहले शुरू की डिलीवरी, जानें हाइराइडर एसयूवी की खूबियां

Wed, 12 Oct 2022 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Oct 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor starts delivery of its first mid-size SUV in India Urban Cruiser HyRyder News in Hindi
Toyota Urban Cruiser HyRyder - फोटो : Twitter
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने भारत में अपनी पहली मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser HyRyder (अर्बन क्रूजर हाइराइडर) की इस हफ्ते से डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने लॉन्च की गई अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। टोयोटा की यह लेटेस्ट कार 10.48 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आती है। बेस प्राइस मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के संबंधित बेस वैरिएंट की तुलना में थोड़ा ज्यादा है। यह दोनों कारें तकनीकी रूप से एक जैसी हैं। Grand Vitara के साथ ही HyRyder का मकसद मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वियों Hyundai Creta और Kia Seltos के दबदबे को चुनौती देना है। 
Toyota Kirloskar Motor starts delivery of its first mid-size SUV in India Urban Cruiser HyRyder News in Hindi
Toyota Urban Cruiser HyRyder - फोटो : Twitter
टोयोटा और सुजुकी के बीच एक रणनीतिक सहयोग के तहत Urban Cruiser Hyryder और Maruti Grand Vitara को मिलकर विकसित किया गया  है। दोनों कारों का निर्माण कर्नाटक स्थित टोयोटा मोटर के बिदादी प्लांट में किया जा रहा है। 
Toyota Kirloskar Motor starts delivery of its first mid-size SUV in India Urban Cruiser HyRyder News in Hindi
Toyota Urban Cruiser HyRyder - फोटो : Twitter
वैरिएंट्स और कीमत
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक वाले टॉप-स्पेक अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत 18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टोयोटा एसयूवी को चार वैरिएंट में पेश कर रही है जिसमें E, S, G और V शामिल हैं। माइल्ड-हाइब्रिड इंजन सभी चार वैरिएंट में पेश किया गया है। जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन सिर्फ S, G और V वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन के S, G और V वैरिएंट भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाते हैं। इस इंजन के साथ एक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है लेकिन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor starts delivery of its first mid-size SUV in India Urban Cruiser HyRyder News in Hindi
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : Toyota
पूरी प्राइस लिस्ट
Toyota Urban Cruiser Hyryder को कुल 8 पेट्रोल वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें एक AWD वर्जन और तीन हाइब्रिड वैरिएंट शामिल हैं। नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी की वैरिएंट्स के आधार पर कीमत:
 
टोयोटा हाइराइडर पेट्रोल वैरिएंट गियरबॉक्स कीमत (रुपये)
E MT 2WD NEODRIVE मैनुअल 10.48 लाख
S MT 2WD NEODRIVE मैनुअल 12.28 लाख
S AT 2WD NEODRIVE ऑटोमैटिक 13.48 लाख
G MT 2WD NEODRIVE मैनुअल 14.34 लाख
G AT 2WD NEODRIVE ऑटोमैटिक 15.54 लाख
V MT 2WD NEODRIVE मैनुअल 15.89 लाख
V AT 2WD NEODRIVE ऑटोमैटिक 17.09 लाख
V MT AWD NEODRIVE मैनुअल 17.19 लाख
 
टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड वैरिएंट गियरबॉक्स कीमत (रुपये)
S eDrive 2WD Hybrid eCVT 15.11 लाख
G eDrive 2WD Hybrid eCVT 17.49 लाख
V eDrive 2WD Hybrid eCVT 18.99 लाख
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor starts delivery of its first mid-size SUV in India Urban Cruiser HyRyder News in Hindi
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर - फोटो : सोशल मीडिया
इंजन और पावर डिटेल्स
2022 Toyota Urbain Cruiser Hyryder एक सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी की ग्लोबल सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी की भारत में मास मार्केट सेगमेंट में एंट्री हो गई है। Urabn Cruiser Hyryder में उपलब्ध एक अन्य पावरट्रेन ऑप्शन Neo Drive है।

नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का पेट्रोल वर्जन में मारुति सुजुकी से लिया गया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 135 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

2022 अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वैरिएंट में कंपनी के अपना खुद का 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया है। यह इंजन 177 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 91 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड Hyryder वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed