फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming CNG Cars: सीएनजी के साथ जल्द आ सकती हैं ये दो हैचबैक कारें, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा

Sat, 08 Oct 2022 04:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 08 Oct 2022 04:22 PM IST
सार

भारतीय बाजार में जल्द ही दो कारों के सीएनजी वर्जन पेश हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति और टोयोटा अपनी दो सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में सीएनजी का ऑप्शन दे सकती हैं।
 

विज्ञापन
These two hatchback cars can come with CNG, customers will get big benefit Toyota Maruti
मारुति बलेनो - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति और जापानी कार कंपनी टोयोटा अपनी पॉपुलर कारों को सीएनजी ऑप्शन के साथ बाजार में लॉन्च कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हैचबैक कारों को जल्द ही पेश किया जा सकता है।

कौन सी कारें होंगी सीएनजी में लॉन्च

These two hatchback cars can come with CNG, customers will get big benefit Toyota Maruti
टोयोटो और मारुति की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को सीएनजी में पेश किया जा सकता है। दूसरी ओर टोयोटा भी अपनी हैचबैक ग्लैंजा को सीएनजी अवतार में पेश कर सकती है।

बलेनो सीएनजी कैसी होगी

These two hatchback cars can come with CNG, customers will get big benefit Toyota Maruti
मारुति बलेनो - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी वाली बलेनो में 1.2 लीटर का ड्यूलजेट इंजन होगा। इस इंजन से कार 80 बीएचपी के आस-पास की ताकत जनरेट करने में सक्षम होगी। हैचबैक होने के साथ ही ये कार सीएनजी पर करीब 25 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज दे पाएगी।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी ग्लैंजा में होगी कितनी ताकत

These two hatchback cars can come with CNG, customers will get big benefit Toyota Maruti
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : सोशल मीडिया
सीएनजी वाली ग्लैंजा में भी बलेनो जैसा ही 1.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ ग्लैंजा भी 25 किलोमीटर के आस-पास का एवरेज देगी। इसका सीएनजी वर्जन 76 बीएचपी के आस-पास की ताकत जनरेट करने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में बड़े काम का फीचर होता है क्रूज कंट्रोल, जानें कैसे आसान करता है सफर
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

These two hatchback cars can come with CNG, customers will get big benefit Toyota Maruti
मारुति और टोयोटा की हैचबैक कारें - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इस बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। मौजूदा पेट्रोल ऑप्शन के साथ टोयोटा ग्लैंजा की एक्स शोरूम कीमत 6.59 लाख रुपये से शुरू होती है। टोयोटा के अलावा मारुति की बलेनो की भी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और 9.71 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इनमें से कुछ वैरिएंट में कंपनी सीएनजी ऑप्शन दे सकती है। ऐसा होने पर कुछ खास वैरिएंट्स की कीमत में करीब 60-70 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed