फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Safety: पटाखों की चिंगारी से आपकी दीवाली ना हो जाए बे'कार', ऐसे पांच तरीकों से रखें कार को सुरक्षित

Wed, 12 Oct 2022 02:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 12 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

दीवाली पर अपनी कार को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हो रहे हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम इस खबर में आपको ऐसे पांच तरीकों की जानकारी दे रहे हैं जिनसे आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं।
 

विज्ञापन
May your Diwali not be spoiled by the spark of firecrackers, keep the car safe in five such ways
कार के पास आतिशबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल अक्तूबर महीने में कई त्यौहार मनाए जा रहे हैं। नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ, दीवाली जैसे कई त्यौहारों पर लोग पटाखे चलाना पसंद करते हैं। पटाखे चलाते समय हमारे वाहनों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। ज्यादातर लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि छोटी सी चिंगारी भी हमारी कार और बाइक को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हमारी दीवाली बेकार नहीं होगी और हम अच्छे तरीके से त्यौहार का मजा उठा पाएंगे।

ऐसे करें कार को पार्क

May your Diwali not be spoiled by the spark of firecrackers, keep the car safe in five such ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के समय पर कई तरह के पटाखे चलाए जाते हैं। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि कार को हमेशा कवर्ड पार्किंग में ही पार्क किया जाए। ऐसा करने पर कार के आस-पास पटाखों की चिंगारी जाने का खतरा काफी कम हो जाता है।

कार को कवर से ना ढकें

May your Diwali not be spoiled by the spark of firecrackers, keep the car safe in five such ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के समय कार को कभी-भी कवर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कार का कवर काफी पतला होता है। अगर पटाखे चलाते समय हल्की सी चिंगारी भी कार के कवर पर पड़ जाए तो आग पकड़ने का खतरा होता है। ऐसे में आपकी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि दीवाली के समय अगर कार खुले में पार्क है तो उसे कवर से ना ढकें।

यह भी पढ़ें - Upcoming CNG Cars: सीएनजी के साथ जल्द आ सकती हैं ये दो हैचबैक कारें, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइव करते समय बरते सावधानी

May your Diwali not be spoiled by the spark of firecrackers, keep the car safe in five such ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के मौके पर अगर आप कार चला रहे हैं तो हमेशा सावधानी के साथ कार चलाएं। दरअसल, कई बार अचानक से कार पर जले हुआ रॉकेट गिर जाते हैं। कई जगह तेज धमाके वाले पटाखे भी चलाए जाते हैं। कार चलाते समय अचानक से ऐसा होने पर कंट्रोल खत्म होने का खतरा होता है। इसलिए दीवाली पर पटाखे चलाए जा रहे हो तो कार चलाते समय ज्यादा सावधान रहें।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
विज्ञापन

कार के शीशे बंद रखें

May your Diwali not be spoiled by the spark of firecrackers, keep the car safe in five such ways
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सावधानी के साथ कार चलाने से ही आप सुरक्षित नहीं होंगे। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि दीवाली पर कार चलाते समय कार के शीशे बंद रखें। शीशा खुला होने पर कार के अंदर भी पटाखा या जलता हुआ रॉकेट आ सकता है। ऐसा होने पर कार को तो नुकसान होगा ही साथ ही आपको भी चोट लग सकती है।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed