फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra XUV700 Ebony Edition Launched in India Know Price Features Specifications

Mahindra XUV700: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 का नया ब्लैक एडिशन किया लॉन्च, जानें क्या है खास

Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
सार

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 का नया Ebony Edition (इबॉनी एडिशन) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में टाटा सफारी, टाटा हैरियर और अन्य एसयूवी के डार्क एडिशन आने के बाद, महिंद्रा ने भी अपनी एसयूवी को ब्लैक थीम में पेश किया है।

विज्ञापन
Mahindra XUV700 Ebony Edition  Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra XUV700 Ebony Edition - फोटो : Mahindra

विस्तार

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 का नया Ebony Edition (इबॉनी एडिशन) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में टाटा सफारी, टाटा हैरियर और अन्य एसयूवी के डार्क एडिशन आने के बाद, महिंद्रा ने भी अपनी एसयूवी को ब्लैक थीम में पेश किया है। XUV700 Ebony Edition को 17 मार्च को लॉन्च किया गया, जो स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Honda Shine 100: नई 2025 होंडा शाइन 100 हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

 

XUV700 Ebony Edition: क्या है नया?

स्टाइलिश एक्सटीरियर
महिंद्रा XUV700 Ebony Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसका स्टेल्थ ब्लैक कलर थीम है, जो इसे एक दमदार और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, एसयूवी में ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक-ऑन-ब्लैक ग्रिल इंसर्ट्स, ब्लैक्ड-आउट ORVMs और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। काले और सिल्वर रंग का कॉम्बिनेशन इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाता है। 

यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब?
विज्ञापन

शानदार इंटीरियर

Mahindra XUV700 Ebony Edition  Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra XUV700 Ebony Edition - फोटो : Mahindra
एसयूवी का इंटीरियर भी पूरी तरह से ब्लैक थीम में तैयार किया गया है। केबिन में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, ब्लैक ट्रिम्स और सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो सेंटर कंसोल और डोर पैनल्स पर नजर आते हैं। इसके अलावा, लाइट ग्रे रूफ लाइनर भी दिया गया है, जो डुअल-टोन इफेक्ट को उभारता है। एसी वेंट्स पर डार्क क्रोम फिनिश भी इस एडिशन को एक खास लुक देता है। 

यह भी पढ़ें - Traffic Violation: होली पर ट्रैफिक उल्लंघनों में भारी इजाफा, दिल्ली में 100 प्रतिशत बढ़े मामले, ये दो रहे सबसे ऊपर
विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस

हालांकि इस स्पेशल एडिशन में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं, लेकिन इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, यह एसयूवी उसी मैकेनिकल सेटअप के साथ आती है, जो स्टैंडर्ड XUV700 में दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - 2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास

XUV700 Ebony Edition: वेरिएंट और कीमत

Mahindra XUV700 Ebony Edition  Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra XUV700 Ebony Edition - फोटो : Mahindra
महिंद्रा XUV700 Ebony Edition को AX7 और AX7 L ट्रिम्स के 7-सीटर FWD वर्जन पर तैयार किया गया है। AX7 वेरिएंट की कीमत करीब 20 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। वहीं, AX7 L वेरिएंट की कीमत करीब 23 लाख से 24 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed