Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ला से लेकर टोयोटा तक...: जेनसन हुआंग के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन, बेड़े में ये शानदार गाड़ियां शामिल

Sat, 14 Nov 2026 01:32 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2026 01:32 PM IST
सार

  • जेनसन हुआंग ने एनवीडिया से इस्तीफा दिया।
  • निजी जिंदगी से जुड़े विवाद चर्चा में।
  • कार कलेक्शन में लग्जरी और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल।
  • पोर्श और लेम्बोर्गिनी के भी शौकीन।

विज्ञापन
Former Nvidia CEO Jensen Huang’s Luxury Car Collection, From Maybach, Tesla to Porsche, Lamborghini
जेनसन हुआंग का कार कलेक्शन - फोटो : एआई जनरेटेड

दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है। जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निजी जीवन से जुड़े विवादों और दो महिलाओं के साथ कथित संबंधों के खुलासे के बाद कंपनी में दबाव बढ़ गया था। इनमें से एक महिला कंपनी की अधिकारी बताई जा रही है, जबकि दूसरी पर अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया था। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। इस घटना के बाद जेनसन हुआंग की लग्जरी लाइफस्टाइल और उनके शानदार कार कलेक्शन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। उनके गैराज में लग्जरी से लेकर इलेक्ट्रिक और हाई-परफॉर्मेंस कारों का कलेक्शन मौजूद है। आइए जानते हैं इनके पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं...

Trending Videos
Former Nvidia CEO Jensen Huang’s Luxury Car Collection, From Maybach, Tesla to Porsche, Lamborghini
जेनसन हुआंग के गैराज में शामिल मॉडल - फोटो : amarujala.com
1. मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600: प्रीमियम लग्जरी और दमदार रोड प्रेजेंस
जेनसन हुआंग के कार कलेक्शन में मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 (Mercedes-Maybach GLS 600) जैसी बेहद आलीशान लग्जरी एसयूवी शामिल है। यह कार अपने रॉयल कंफर्ट, शानदार रोड प्रेजेंस और प्रीमियम इंटीरियर के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यह उन लोगों की पहली पसंद मानी जाती है जो बेहतरीन सुविधाओं के साथ-साथ सड़क पर एक दमदार और प्रभावशाली मौजूदगी चाहते हैं।
Former Nvidia CEO Jensen Huang’s Luxury Car Collection, From Maybach, Tesla to Porsche, Lamborghini
जेनसन हुआंग के गैराज में शामिल मॉडल - फोटो : amarujala.com
2. टेस्ला मॉडल एक्स फाउंडर सीरीज: आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक वाली गाड़ी
जेनसन हुआंग के गैराज में आधुनिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सॉफ्टवेयर-ड्रिवन तकनीक की भी झलक मिलती है। उनके पास टेस्ला मॉडल एक्स फाउंडर सीरीज इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसकी खास 'फाल्कन विंग' रियर डोर्स और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन इसे बेहद अनूठा बनाते हैं। यह गाड़ी आधुनिक ऑटोमोटिव डिजाइन और इनोवेशन के प्रति उनके लगाव को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Nvidia CEO Jensen Huang’s Luxury Car Collection, From Maybach, Tesla to Porsche, Lamborghini
जेनसन हुआंग के गैराज में शामिल मॉडल - फोटो : amarujala.com
3. मर्सिडीज-बेंज-एस-क्लास : माता-पिता के लिए खरीदा गया खास तोहफा
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जेनसन हुआंग के कलेक्शन की सबसे खास और भावुक कर देने वाली कार है। एनवीडिया के शुरुआती दिनों में, उन्होंने यह फ्लैगशिप सेडान अपने माता-पिता को तोहफे में देने के लिए खरीदी थी। अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग, आरामदायक सफर और उच्च स्तर के सेफ्टी फीचर्स के लिए मशहूर यह कार उनके जीवन में एक अलग महत्व रखती है।
विज्ञापन
Former Nvidia CEO Jensen Huang’s Luxury Car Collection, From Maybach, Tesla to Porsche, Lamborghini
जेनसन हुआंग के गैराज में शामिल मॉडल - फोटो : amarujala.com
4. पोर्श 911 टर्बो: रफ्तार और परफॉर्मेंस का जुनून
लग्जरी और इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ जेनसन हुआंग को तेज रफ्तार और ड्राइविंग का भी जबरदस्त शौक रखते हैं। उनके गैराज में पोर्श 911 टर्बो जैसी दिग्गज स्पोर्ट्स कार शामिल है। अपनी दमदार एक्सीलरेशन, रियर-इंजन लेआउट और सटीक हैंडलिंग के लिए पहचानी जाने वाली यह सुपरकार उनके कलेक्शन को एक स्पोर्टी और ड्राइवर-ओरिएंटेड रूप देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed