{"_id":"67d56ae78d9375f8580316ab","slug":"traffic-violations-increase-over-100-per-cent-in-delhi-during-holi-celebrations-2025-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Violation: होली पर ट्रैफिक उल्लंघनों में भारी इजाफा, दिल्ली में 100% बढ़े मामले, ये दो रहे सबसे ऊपर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Violation: होली पर ट्रैफिक उल्लंघनों में भारी इजाफा, दिल्ली में 100% बढ़े मामले, ये दो रहे सबसे ऊपर
Sat, 15 Mar 2025 05:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:26 PM IST
सार
इस साल होली के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। ट्रैफिक उल्लंघनों में मामलों में 100 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
इस साल होली के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन 7,230 चालान जारी किए, जो 2024 में दर्ज किए गए 3,589 मामलों से दोगुने से भी ज्यादा हैं। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और नियमों के पालन में कमी बनी हुई है।
Drunk Driving
- फोटो : Freepik
ड्रंक ड्राइविंग और हेलमेट नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन
पुलिस के मुताबिक, ड्रंक ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के मामलों में भारी इजाफा हुआ। जहां इस साल 1,213 लोगों का चालान किया गया, जबकि 2024 में यह संख्या 824 थी। बिना हेलमेट चलने के मामले भी 56 प्रतिशथ बढ़े। बिना हेलमेट ड्राइविंग के 2024 में जहां 1,524 चालान हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2,376 हो गई।
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास

Traffic Police
- फोटो : ANI
इसके अलावा, तीन लोगों के एक साथ बाइक पर बैठने, काले शीशे वाली गाड़ियां चलाने और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के मामले भी बढ़े। इस साल 573 चालान तीन लोगों के बाइक पर बैठने के लिए काटे गए, जबकि 97 गाड़ियों पर काले शीशे के इस्तेमाल के लिए जुर्माना लगाया गया। अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों के मामलों में भी भारी वृद्धि देखी गई—2024 में जहां 1,241 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या 2,971 तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ
यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Police
- फोटो : PTI
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 84 विशेष टीमें तैनात कीं। जो अल्कोमीटर से ड्रंक ड्राइविंग की जांच कर रही थीं। इसके अलावा, 40 संयुक्त जांच दल भी बनाए गए, जिनमें ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल थे। ये टीमें सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक राजधानी के प्रमुख चौराहों, बार और अन्य संवेदनशील जगहों पर निगरानी कर रही थीं।
यह भी पढ़ें - Petrol vs Electric Scooters: इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर, आपको कौन सा चुनना चाहिए? जानें किसे चलाना है फायदे का सौदा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा, "होली के दौरान हमने ड्रंक ड्राइविंग, तीन लोगों के एक साथ बाइक पर बैठने, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने और स्टंट करने जैसे खतरनाक ट्रैफिक उल्लंघनों को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। हमारा मकसद सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।"
यह भी पढ़ें- Alloy Wheels: क्या एलॉय व्हील वाकई इतने खास हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें- Alloy Wheels: क्या एलॉय व्हील वाकई इतने खास हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान