फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors launches updated 2025 Tata Tiago NRG Know Price Features Specifications Details

2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास

Sat, 15 Mar 2025 02:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी अपडेटेड टियागो और टिगोर को पेश किया था। अब कंपनी ने अपडेटेड 2025 Tata Tiago NRG (2025 टाटा टियागो NRG) को भी लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Tata Motors launches updated 2025 Tata Tiago NRG Know Price Features Specifications Details
2025 Tata Tiago NRG - फोटो : Tata Motors

विस्तार

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी अपडेटेड टियागो और टिगोर को पेश किया था। अब कंपनी ने अपडेटेड 2025 Tata Tiago NRG (2025 टाटा टियागो NRG) को भी लॉन्च कर दिया है। यह कार टियागो का एक रग्ड (मजबूत) क्रॉसओवर वर्जन है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो एसयूवी जैसी लुक वाली कॉम्पैक्ट कार पसंद करते हैं। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और स्किड प्लेट्स दी गई हैं, जिससे इसकी स्टाइलिंग और दमदार दिखती है। आइए जानते हैं कि इस नए मॉडल में क्या खास है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ
विज्ञापन

वेरिएंट, पावर और कीमत
इस बार टाटा टियागो NRG का एंट्री-लेवल XT वेरिएंट हटा दिया गया है और अब यह सिर्फ XZ टॉप-स्पेक वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये से कुछ ज्यादा से शुरू होती है, जो करीब 9 लाख रुपये से कुछ कम (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कीमत चुने गए इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन पर निर्भर करती है। यह कार रेगुलर टियागो से करीब 30,000 रुपये महंगी है और इसे CNG, मैनुअल (MT), ऑटोमैटिक (AMT) और पेट्रोल वर्जन में पेश किया गया है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 हॉर्सपावर (CNG में 73 HP) की पावर जेनरेट करता है। 

यह भी पढ़ें - Petrol vs Electric Scooters: इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर, आपको कौन सा चुनना चाहिए? जानें किसे चलाना है फायदे का सौदा 

Tata Motors launches updated 2025 Tata Tiago NRG Know Price Features Specifications Details
2025 Tata Tiago NRG - फोटो : Tata Motors
डिजाइन में क्या नया है?
नई टियागो NRG में सिल्वर स्किड प्लेट्स दी गई हैं, जो फ्रंट और रियर बंपर पर मौजूद हैं। साथ ही, इसमें 15-इंच के नए व्हील कवर दिए गए हैं। इसके अलावा, स्टैंडर्ड टियागो से अलग दिखाने के लिए इसमें ब्लैक साइड क्लैडिंग, ब्लैक रूफ रेल्स और टेलगेट पर NRG बैजिंग दी गई है। जिससे इसका लुक और ज्यादा स्पोर्टी और बोल्ड हो जाता है। 

यह भी पढ़ें- Alloy Wheels: क्या एलॉय व्हील वाकई इतने खास हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
विज्ञापन

कैसा है इंटीरियर?
अंदर से इस कार का डिजाइन टियागो XZ ट्रिम जैसा ही है। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है, जो प्रीमियम फील देता है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार में रियर कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 4-स्पीकर सेटअप, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी के मामले में इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल (HHC), ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ EBD, 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें - Simple OneS: सिंपल एनर्जी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वनएस लॉन्च, जानें रेंज और कीमत

Tata Motors launches updated 2025 Tata Tiago NRG Know Price Features Specifications Details
2025 Tata Tiago NRG - फोटो : Tata Motors
कौन-कौन से फीचर्स नहीं मिलते?
हालांकि, इस कार में टियागो XZ प्लस वेरिएंट में मिलने वाले कुछ फीचर्स हटाए गए हैं। इसमें 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, फ्रंट फॉग लैम्प्स, रियर वाइपर और वॉशर, क्रूज कंट्रोल, USB टाइप-C पोर्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed