Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW Recalls Over 7.2 Lakh Cars Over Fire Risk; Owners Advised Park Outside

BMW वाहन मालिक सावधान: खड़ी और बंद कार में भी लग सकती है आग, 7.20 लाख गाड़ियां रिकॉल; कंपनी ने क्या दी सलाह?

Sat, 14 Nov 2026 08:24 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2026 08:24 AM IST
सार

  • बीएमडब्ल्यू की 7,20,796 कारें रिकॉल हुईं।
  • गाड़ियों में आग लगने का बड़ा खतरा।
  • गाड़ियों को बाहर पार्क करने की सलाह।
  • वाटर पंप कनेक्टर में पानी जाने की दिक्कत।

विज्ञापन
BMW Recalls Over 7.2 Lakh Cars Over Fire Risk; Owners Advised Park Outside
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अमेरिका में बीएमडब्ल्यू की 7,20,796 कारों को आग लगने के खतरे के चलते रिकॉल (वापस) किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) ने कारों के मालिकों को सलाह दी है कि मरम्मत पूरी होने तक अपनी गाड़ियों को घर या इमारतों के अंदर पार्क न करें और बाहर भी अन्य वाहनों और इमारतों से दूर खड़ा करें।

विज्ञापन


वाटर पंप के इलेक्ट्रिकल कनेक्टर में खराबी
बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार को बताया कि इन गाड़ियों में खड़ी और बंद होने के बावजूद आग लगने का खतरा है। इन वाहनों को 2024 में भी वाटर पंप की दिक्कत के कारण रिकॉल किया गया था, लेकिन दोबारा मरम्मत की जरूरत पड़ रही है। एनएचटीएसए के मुताबिक, वाटर पंप का इलेक्ट्रिकल कनेक्टर ठीक से सील नहीं होने की वजह से उसमें पानी जा सकता है। इससे शॉर्ट-सर्किट होकर आग लग सकती है। एजेंसी 
विज्ञापन


2024 में किए सुधार रहे अप्रभावी
इन वाहनों को 2024 में भी इसी समस्या के लिए रिकॉल किया गया था, लेकिन पहले किया गया सुधार पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हुआ। अमेरिका में इस समस्या से जुड़ी करीब 10 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कंपनी फिलहाल इसका समाधान तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की करीब 10 घटनाएं आईं सामने

  • एनएचटीएसए के मुताबिक, अमेरिका में इस समस्या से जुड़ी करीब 10 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
  • फिलहाल BMW इस समस्या का समाधान तैयार कर रही है। तब तक एजेंसी ने कार मालिकों को सावधानी बरतने और गाड़ियों को घर या इमारतों के अंदर पार्क नहीं करने की सलाह दी है।


घर और इमारतों से दूर खड़ी करें कार

  • राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) ने बीएमडब्ल्यू कारों के मालिकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने साफ सलाह दी है कि जब तक इन गाड़ियों की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक मालिक अपनी कारों को घर या किसी भी इमारत के अंदर पार्क न करें।
  • इतना ही नहीं, बाहर पार्क करते समय भी इन्हें अन्य वाहनों और इमारतों से दूर खड़ा करने को कहा गया है ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed