भारत की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से जल्द ही थार को अपडेट किया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थार में टू व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है। जिसका असर इसकी कीमत पर भी होगा। हम इस खबर में टू व्हील ड्राइव की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
मिलेगा लो रेंज गियरबॉक्स
2 of 5
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी थार एसयूवी में जल्द ही टू व्हील ड्राइव का विकल्प दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल पेश किया जा सकता है। हाल में ही थार को नए टू व्हील ड्राइव के साथ स्पॉट किया गया है। जिसके बाद इस बात की उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसके नए वैरिएंट को बाजार में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
मौजूदा वर्जन में है फोर व्हील ड्राइव
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बेहतरीन एसयूवी में से एक थार के मौजूदा वर्जन की बात करें तो यह फोर व्हील ड्राइव के साथ आता है। कंपनी की ओर से फिलहाल इसके दो वैरिएंट एलएक्स और एएक्स ऑप्शनल ऑफर किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
क्या है कीमत
4 of 5
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
थार के मौजूदा वैरिएंट की कीमत की बात करें तो एलएक्स वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.28 लाख रुपये है। जबकि इसके एएक्स वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये है। अगर कंपनी इसका टू व्हील ड्राइव वैरिएंट भी लाती है तो उम्मीद है कि उसकी कीमत बाकी दोनों वैरिएंट से कम होगी।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
युवाओं की है पसंद
5 of 5
महिंद्रा थार
- फोटो : Mahindra
थार को खरीदने वालों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग है। युवाओं को ऑफ रोडिंग और फोर व्हील ड्राइव एसयूवी काफी ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसे में थार कई जरूरतों को पूरा करती है। मौजूदा समय में थार को बुक करवाने के बाद डिलीवरी के लिए एक से तीन महीने का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि यह शहर और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह