{"_id":"6379d18065770f285620b436","slug":"kia-introduces-the-facelifted-seltos-know-full-details-with-new-design-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos Facelift: किया ने पेश की फेसलिफ्ट सेल्टॉस, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बेहतर हुई मिड साइज एसयूवी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Seltos Facelift: किया ने पेश की फेसलिफ्ट सेल्टॉस, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बेहतर हुई मिड साइज एसयूवी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:51 PM IST
सार
किया की ओर से सेल्टॉस का नया अवतार पेश कर दिया गया है। अमेरिका में पेश हुई सेल्टॉस फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा आकर्षक और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। भारत में अगले साल की शुरूआत में इसे पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया ने काफी कम समय में सेल्टॉस के जरिए भारतीय बाजार में बेहद मजबूत जगह बनाई है। कंपनी ने अपनी मिड साइज एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल अमेरिका में चल रहे ऑटो शो में पेश कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।
कैसा है इंजन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी बाजार में कंपनी ने नई सेल्टॉस को पेश किया है। जिसमें 1.6 लीटर का टी-जीडीआई टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ एसयूवी 195 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करने में सक्षम होगी।
नई सेल्टॉस को कंपनी फ्रेश डिजाइन देने की कोशिश की है। इसके लिए कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस में नए फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप जैसे कई हिस्सों में बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। एसयूवी में नया प्लूटन ब्लू कलर भी दिया गया है। एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर में 10.25 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है। इतनी ही बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने यह भी बताया है सेल्टॉस का नया एक्स लाइन वैरिएंट भी लाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में पेश किए गए सेल्टॉस के नए वर्जन की कई खूबियों को भारत में भी लाया जाएगा। कंपनी की ओर से भारत में सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वैरिएंट को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें अमेरिकी सेल्टॉस की कई खूबियों के साथ ही नया डैशबोर्ड, नया स्टेयरिंग व्हील, वॉयरलैस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, बेहतर टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
सेल्टॉस को तीन साल पहले भारत में लॉन्च किया गया था। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही सेल्टॉस को काफी पसंद किया गया। मिड साइज एसयूवी के सेगमेंट में सेल्टॉस की बिक्री काफी तेजी से हुई और सिर्फ तीन साल में ही इसकी तीन लाख यूनिट्स की बिक्री हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।