Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   When Can Traffic Police Seize Your Vehicle? Know Rules, Legal Process

सड़क पर इन गलतियों से सीज हो सकती है आपकी गाड़ी: क्या है आसानी से वापस पाने का तरीका? जानें हर जरूरी बात

Tue, 24 Nov 2026 10:42 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 24 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

  • मोटर व्हीलकल एक्ट में जब्ती के नियम।
  • पुलिस से वाहन जब्त करने की प्रक्रिया।
  • गाड़ी छुड़ाने के लिए जरूरी दस्तावेज।
  • डिजिलॉक के दस्तावेज भी होंगे मान्य।

विज्ञापन
When Can Traffic Police Seize Your Vehicle? Know Rules, Legal Process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जितना जरूरी है,उतना ही कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। कई बार वाहन चालक को लगता है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस सिर्फ चालान काट सकती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में पुलिस गाड़ी को जब्त भी कर सकती है। इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 में प्रावधान किए गए हैं। हालांकि, हर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर गाड़ी सीज नहीं की जा सकती। ऐसे में आइए जानते हैं कि पुलिस किन गलतियों पर कार या बाइक जब्त कर सकती है, अगर आपकी गाड़ी सीज हो जाए तो उसे वापस पाने के लिए क्या करना होगा...

विज्ञापन


किस नियम के तहत सीज हो सकती है गाड़ी?
मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 207 के तहत पुलिस अधिकारी या राज्य सरकार की ओर से अधिकृत अधिकारी को कुछ खास परिस्थितियों में वाहन जब्त करने और उसे सुरक्षित जगह पर रखने का अधिकार है। यह कार्रवाई खास तौर से बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन या जरूरी परमिट के वाहन चलाने से जुड़े मामलों में की जा सकती है।
विज्ञापन


किन परिस्थितियों में सीज हो सकती है गाड़ी?

  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस: अगर वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है या वह निर्धारित उम्र से कम है, तो यह कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में धारा 207 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन: अगर गाड़ी का वैध रजिस्ट्रेशन नहीं है या उसका रजिस्ट्रेशन रद्द हो चुका है, तो पुलिस वाहन जब्त कर सकती है।
  • बिना परमिट कमर्शियल वाहन: कमर्शियल वाहन के लिए जरूरी परमिट नहीं होने या उसके निर्धारित रूट, क्षेत्र और इस्तेमाल से जुड़ी शर्तों का उल्लंघन करने पर गाड़ी सीज हो सकती है।
  • परमिट की शर्तों का उल्लंघन: अगर वाहन का इस्तेमाल उस रूट या क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसकी अनुमति परमिट में नहीं है, तो भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
  • यहां पर एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से ड्राइविंग करना भी गंभीर अपराध हैं। इनके लिए मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, केवल इन उल्लंघनों के आधार पर धारा 207 के तहत गाड़ी सीज करना अपने आप में अनिवार्य नहीं है।


गाड़ी सीज करते समय क्या है पुलिस की जिम्मेदारी?

  • जब पुलिस किसी वाहन को जब्त करती है तो उसकी कार्रवाई का रिकॉर्ड होना जरूरी है। वाहन जब्त करने की वजह और उससे जुड़ी जानकारी आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज की जानी चाहिए। इसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन और चेसिस नंबर, जब्ती का कारण, समय और जगह जैसी जानकारियां शामिल हो सकती हैं।
  • वाहन को पुलिस स्टेशन या निर्धारित यार्ड में सुरक्षित रखा जाता है। वाहन मालिक को जब्ती से जुड़ी रसीद या दस्तावेज जरूर लेना चाहिए। आगे की कानूनी प्रक्रिया में यही दस्तावेज काम आएगा।


सीज हुई गाड़ी वापस कैसे मिलेगी?
अगर ट्रैफिक पुलिस ने आपकी कार या बाइक जब्त कर ली है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कानून में वाहन वापस पाने का प्रावधान भी है। इसके लिए ये कदम उठाने होंगे:
1. जब्ती की रसीद संभालें: सबसे पहले पुलिस से मिले सीजर मेमो या जब्ती से जुड़े दस्तावेज को सुरक्षित रखें। इसमें गाड़ी सीज करने की वजह और संबंधित अधिकारी की जानकारी होती है।
2. चालान की स्थिति जांचें: वाहन से जुड़े चालान की जानकारी परिवहन पोर्टल पर देख सकते हैं। अगर मामला वर्चुअल कोर्ट या मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंच गया है तो वहां से आगे की प्रक्रिया की जानकारी लें।
3. जरूरी दस्तावेज तैयार रखें: गाड़ी छुड़ाने के लिए RC, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पीयूसी सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और चालान या जब्ती से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें। कमर्शियल वाहन होने पर जरूरी परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट भी साथ रखें।
4. संबंधित अधिकारी या कोर्ट में करें आवेदन: मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत वाहन मालिक या उसके प्रभारी व्यक्ति संबंधित परिवहन प्राधिकरण या राज्य सरकार की ओर से अधिकृत अधिकारी के पास जरूरी दस्तावेजों के साथ वाहन छोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर मामला कोर्ट में लंबित है या अदालत का आदेश जरूरी है तो मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
5. रिलीज ऑर्डर लेकर वाहन छुड़ाएं: दस्तावेजों की जांच और जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारी या कोर्ट वाहन छोड़ने का आदेश दे सकते हैं। रिलीज ऑर्डर, भुगतान की रसीद और जरूरी दस्तावेज लेकर उस पुलिस स्टेशन या यार्ड में जाएं, जहां गाड़ी रखी गई है। वेरिफिकेशन के बाद वाहन वापस मिल सकता है।

डिजिलॉकर के दस्तावेज भी हैं मान्य

  • अगर आपके पास आरसी या ड्राइविंग लाइसेंस की फिजिकल कॉपी नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, डिजिलॉक और एमपरिवहन एप पर उपलब्ध वैध डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस, RC और अन्य परिवहन दस्तावेज भी मान्य हैं। इन्हें फिजिकल दस्तावेजों के बराबर माना जाता है। इसलिए केवल कागज की कॉपी नहीं होने के आधार पर कार्रवाई करना सही नहीं है।
  • इसके अलावा, गाड़ी सीज होने के बाद जब आप उसे वापस लेने जाएं तो उसकी अच्छी तरह जांच करें। बॉडी, टायर, बैटरी और अंदर रखे सामान को देख लें। अगर कोई नुकसान हुआ है या सामान गायब है तो वाहन लेने से पहले इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी से करें।
  • यहां एक जरूरी बात कि हर चालान का मतलब गाड़ी सीज होना नहीं है। पुलिस की कार्रवाई कानून में दिए गए अधिकारों और मामले की परिस्थितियों के अनुसार होनी चाहिए। इसलिए वाहन जब्त होने पर उसका कानूनी आधार जरूर पूछें और जब्ती से जुड़े दस्तावेज अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed