Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi Cars Get Costlier by Up to 2 Percent From January 2027

Price Hike: ऑडी कार खरीदने की सोच रहे हैं? जनवरी में बढ़ सकते हैं इन मॉडल्स के दाम, जानें कितनी हो जाएगी कीमत

Tue, 24 Nov 2026 12:53 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 24 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

  • एक जनवरी 2027 से महंगी हो जाएंगी ऑडी की कारें।
  • कीमतों में दो प्रतिशत तक वृद्धि का एलान।
  • कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने से लिया फैसला।
  • FY2027 में यह दूसरी प्राइस हाइक।

विज्ञापन
Audi Cars Get Costlier by Up to 2 Percent From January 2027
ऑडी की कार के बढ़ने वाले हैं दाम - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप नए साल पर लग्जरी कार ऑडी खरीदने वाले हैं, तो आपके ज्यादा रुपये खर्च हाे सकते हैं। कंपनी नए साल में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। ऑडी इंडिया ने अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। नई कीमतें एक जनवरी 2027 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट कॉस्ट यानी गाड़ियों को बनाने में आने वाले खर्च के चलते यह फैसला लिया गया है। मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों के हिसाब से अलग-अलग मॉडल की कीमत में करीब 87,340 रुपये से लेकर 4.68 लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


कब से लागू होंगी नई कीमत?

  • ऑडी इंडिया ने साफ किया है कि उसकी मॉडल रेंज पर 2 प्रतिशत तक की प्राइस हाइक लागू होगी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया है।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने कहा कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट के जवाब में हम दो प्रतिशत तक की प्राइस रिवीजन लागू करेंगे। यह समायोजन हमारे बिजनेस की लंबी अवधि की स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी है। कंपनी का कहना है कि इस बार कीमतों में बढ़ोतरी को यथासंभव नियंत्रित रखा गया है। अपडेटेड मॉडल कीमतें जनवरी में जारी की जाएंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इस वित्त वर्ष में दूसरी बार बढ़ेंगे दाम
कंपनी की ओर यह दाम दूसरी बार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। उस समय भी बढ़ती लागत और रुपये के अवमूल्यन को कीमतें बढ़ाने की वजह बताया गया था। अब एक बार फिर इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी ने कीमतों में संशोधन का फैसला लिया है।


Q3 से RS Q8 तक कितनी बढ़ सकती है कीमत?

  • ऑडी की मौजूदा कीमतों के आधार पर जनवरी 2027 से अलग-अलग मॉडल की कीमतों में करीब 87,340 रुपये से लेकर 4.68 लाख रुपये तक का इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, किसी मॉडल की नई कीमत कितनी होगी, इस बारें में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह बात जनवरी में ही स्पष्ट हो सकेगी।
  • फिलहाल ऑडी की भारत में सबसे सस्ती कार Q3 SUV है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 43.67 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी का सबसे महंगा मॉडल RS Q8 है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.34 करोड़ रुपये है।
  • इस हिसाब से कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू होने पर Q3 खरीदने वालों को भी पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। वहीं, महंगे मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर इसका असर और ज्यादा होगा।


क्यों बढ़ा रही है ऑडी कारों के दाम?
ऑडी के अनुसार, गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान और अन्य इनपुट की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कंपनी के लिए इस खर्च को संभालना चुनौती बन रहा है। इसी वजह से उसने कीमतों में सीमित बढ़ोतरी का फैसला किया है।


कंपनी का कहना है कि यह बदलाव उसके कारोबार की लंबी अवधि की स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी है। हालांकि, ग्राहकों को नई कीमतों के लिए जनवरी 2027 तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed