बीते कुछ वर्षों में भारतीय ऑटो बाजार में SUV और क्रॉसओवर गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है, जिससे सेडान सेगमेंट की हिस्सेदारी पर असर जरूर पड़ा है। इसके बावजूद, बॉक्सी डिजाइन वाली ऊंची गाड़ियों के बजाय आरामदायक राइड, क्लासी स्टाइल और बेहतर ड्राइविंग डायनेमिक्स पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच सेडान कारों का आकर्षण आज भी बरकरार है।
खास बात यह है कि अब ऑटो कंपनियों ने अपनी सेडान कारों को न सिर्फ एडवांस टेक फीचर्स और दमदार इंजन से लैस किया है, बल्कि इनकी बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी को भी टॉप लेवल पर पहुंचा दिया है। अगर आप 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली एक किफायती सेडान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारतीय बाजार में मौजूद ये 5 विकल्प आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
2 of 6
इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं।
- फोटो : Maruti Suzuki
1. मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire)
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान Maruti Suzuki Dzire निजी खरीदारों के साथ-साथ फ्लीट सेगमेंट में भी काफी लोकप्रिय है। यह सब-कॉम्पैक्ट सेडान पेट्रोल के अलावा पेट्रोल-CNG बाई-फ्यूल विकल्प में आती है। सेफ्टी के मोर्चे पर इसने भारत NCAP (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एडल्ट सुरक्षा में 32 में से 29.46 अंक और चाइल्ड सुरक्षा में 49 में से 41.57 अंक हासिल कर 5-स्टार रेटिंग पाई है। इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलता है।
3 of 6
इसके टॉप वेरिएंट्स में ADAS मिलता है।
- फोटो : Honda Cars
2. होंडा अमेज (Honda Amaze)
डिजायर को सीधी टक्कर देने वाली तीसरी जनरेशन की Honda Amaze भी अपनी बेहतरीन सेफ्टी के लिए चर्चा में है। इसे भारत NCAP में एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार (28.33/32 अंक) और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार (40.81/49 अंक) रेटिंग मिली है। इस कार में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसा प्रीमियम सेफ्टी फीचर भी मिलता है।
4 of 6
Skoda Slavia अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
- फोटो : Skoda
3. स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia)
फॉक्सवैगन ग्रुप की सबसे लोकप्रिय मिड-साइज सेडान में से एक Skoda Slavia अपने शार्प डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसे ग्लोबल NCAP (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में एडल्ट (29.71/34 अंक) और चाइल्ड (42/49 अंक) दोनों श्रेणियों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है। इसमें भी 6 एयरबैग्स और ESC स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं।
5 of 6
वर्टस मिड-साइज सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल है।
- फोटो : Volkswagen
4. फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus)
स्कोडा स्लाविया के ही प्लेटफॉर्म पर बनी Volkswagen Virtus मजबूत यूरोपियन बिल्ड क्वालिटी, प्रीमियम फीचर्स और स्पोर्टी ड्राइविंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। स्लाविया की तरह ही वर्टस को भी ग्लोबल NCAP से एडल्ट प्रोटेक्शन (29.71/34 अंक) और चाइल्ड प्रोटेक्शन (42/49 अंक) में 5-स्टार रेटिंग हासिल है, जो इसे मिड-साइज सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है।