फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to increase the life of car's clutch, then definitely adopt these special methods, know the detail

Car Care Tips: कार के क्लच की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो इन खास तरीकों को जरूर अपनाना, जानें डिटेल

Thu, 21 Dec 2023 10:49 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 21 Dec 2023 10:49 AM IST
सार

अगर आप अपनी कार के क्लच की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं। तो कुछ खास तरीकों को अपनाकर ऐसा किया जा सकता है। ये तरीके कौन से हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to increase the life of car's clutch, then definitely adopt these special methods, know the detail
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार में क्लच का काफी जरूरी काम होता है। इसमें खराबी आने पर कार को चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार के क्लच की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं। तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखते हुए ऐसा किया जा सकता है।

विज्ञापन


क्या होता है क्लच का काम
किसी भी कार में क्लच का काम इंजन से मिल रही पावर को कट करना होता है। अगर क्लच सही तरीके से काम नहीं करेगा तो इंजन से मिल रही पावर को कट करना मुश्किल हो जाएगा और कार को चलाना या चलती कार को रोकने में काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडल पर न रखें पैर
कुछ लोग कार चलाते हुए अपने बाएं पैर को क्लच पैडल पर रख लेते हैं। जिससे कार को लंबे समय में बड़ा नुकसान होता है। लंबी अवधि तक इस तरह से कार चलाने के कारण मोटा खर्चा हो सकता है। इस तरह की आदत एक बुरी आदत होती है क्योंकि इस तरह से कार चलाने पर प्रेशर प्लेट्स सिकुड़ने लगती हैं। इसलिए जब आप क्लच का उपयोग नहीं कर रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप उस पर अपना पैर ना रखें। क्लच पैडल को या तो पूरी तरह से दबाया जाना चाहिए या पूरी तरह से अछूता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल


समझदारी से करें उपयोग
कुछ लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि बिना क्लच दबाए भी ब्रेक लगाए जा सकते हैं। जब लोग ब्रेक लगाते समय ब्रेक और क्लच पैडल को एक साथ दबाते हैं। ब्रेकिंग के समय अपने क्लच को ऑपरेट करने का तरीका यह है कि जब भी आपको ब्रेक लगाने हों तो बिना क्लच दबाएं ही ब्रेक का इस्तेमाल करना शुरू करें और जब जरूरी हो जाए तो क्लच दबाकर गियर बदल लें। स्पीड कम होने पर कार को न्यूट्रल भी किया जा सकता है जिसके बाद बिना क्लच का ज्यादा उपयोग किए कार को आसानी से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कार रूकने पर करें यह काम
क्लच की उम्र बढ़ाने के लिए एक बहुत आसान तरीका है। हम जब भी रेड लाइट पर रूकते हैं तो ज्यादातर लोग कार को गियर में रखकर क्लच को दबाए रखते हैं। लाइट के ग्रीन होने का इंतजार करते हुए क्लच को पांच सेकेंड के लिए भी दबाए रखने से क्लच कमजोर होता है। इसलिए जब भी आप रेड लाइट पर कार को रोकते हैं तो कभी भी कार को गियर में ना रखें और न्यूट्रल कर दें। ऐसा करने पर क्लच की उम्र तो बढ़ेगी ही साथ ही आपके पैर को भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

पहाड़ों पर रखें ध्यान
अक्सर लोग पहाड़ों पर कार चलाते समय ब्रेक लगाने के बजाय क्लच और एक्सेलरेटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने पर क्लच काफी तेजी से गर्म होने लगता है। ऊंचाई पर कभी भी क्लच और एक्सेलरेटर का एक साथ ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर क्लच की उम्र भी कम होती है और जल्दी खराब होने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed