फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

Wed, 01 Mar 2023 02:08 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 01 Mar 2023 02:08 PM IST
सार

अक्सर कई सड़कों पर एक साथ कई स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं। किन सड़कों पर इन्हें बनाया जाता है और इनका क्या उपयोग होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
what is rumble strip and know where is it used, importance of rumble strip for safe driving
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लगातार सड़कों पर हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इनसे बचने के लिए सरकार कई कदम उठाती है, जिससे कम लोग हादसे का शिकार हों और दुर्घटनाएं कम हो सकें। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कई सड़कों पर एक साथ कई स्पीड ब्रेकर साथ आते हैं। इनका क्या महत्व होता है।

क्या होते हैं रंबल स्ट्रिप

what is rumble strip and know where is it used, importance of rumble strip for safe driving
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब किसी सड़क पर एक साथ कई स्पीड ब्रेकर आ जाएं तो उन्हें रंबल स्ट्रिप कहा जाता है। जब भी कोई कार इनपर से गुजरती है तो कार के अंदर बैठे यात्री पूरी तरह से हिल जाते हैं। वहीं कार की स्पीड भी पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
 

कहां होता है इस्तेमाल

what is rumble strip and know where is it used, importance of rumble strip for safe driving
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब एक सड़क दूसरी सड़क के साथ विलय हो रही हो, या फिर मुख्य सड़क के आगे कनेक्टिंग सड़क आ रही हो तो अक्सर वहां पर रंबल स्ट्रिप का उपयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनके कारण मुख्य सड़क पर आने वाले वाहनों की तेज स्पीड को कम किया जा सके। इनके कारण स्पीड इतनी ज्यादा कम हो जाती है जिससे दूसरी सड़क से आने वाले वाहनों के साथ हादसा होने का खतरा नहीं के बराबर हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने स्पीड ब्रेकर होते हैं

what is rumble strip and know where is it used, importance of rumble strip for safe driving
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सड़कों पर वाहन की स्पीड पर ब्रेक लगाने का काम स्पीड ब्रेकर का होता है लेकिन कई लोग सिंगल स्पीड ब्रेकर पर भी वाहन की स्पीड कम नहीं करते। ऐसे में रंबल स्ट्रिप ही एकमात्र उपाय रह जाता है जिसके जरिए बिना रेडलाइट के वाहनों की स्पीड को कंट्रोल जिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जिस भी जगह पर रंबल स्ट्रिप बनाए जाते हैं वहां पर कम से कम सात से आठ स्पीड ब्रेकर्स को एकसाथ बनाया जाता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन

ऐसे वाहनों को होता है नुकसान

what is rumble strip and know where is it used, importance of rumble strip for safe driving
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो इनका उपयोग किसी भी वाहन की स्पीड को कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर कोई वाहन रंबल स्ट्रिप पर भी तेज स्पीड से गुजरने की कोशिश करता है तो फिर वाहन को नुकसान भी हो सकता है। ऐसी कारों में ज्यादातर सस्पेंशन को नुकसान होता है, जिसे ठीक करवाने में मोटा खर्च भी होता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय खुद भी सुरक्षित रहने के साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed