कभी ट्रैफिक जाम और कभी कार को बिना स्टार्ट किए ही फीचर्स का उपयोग करने पर कार की बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है। अगर आप भी कार में बैठे-बैठे फीचर्स का उपयोग करते हैं या फिर ट्रैफिक में फंसने के कारण बार-बार कार को बंद और स्टार्ट करते हैं तो भी बैटरी पर लोड पड़ता है। जिसके कारण कई बार बैटरी डिस्चार्ज भी हो जाती है। ऐसे समय में बैटरी को किस तरह से चार्ज किया जाता है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं।
होती है इनकी जरूरत
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर बीच सफर में कार बंद हो जाए तो संभव है कि कार की बैटरी डिस्चार्ज हो गई हो। जिसके बाद कार की बैटरी को दोबारा चार्ज करने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है। इनमें जंपर केबल, चार्ज बैटरी वाली दूसरी कार और सुरक्षा के लिए रबड़ के ग्लव्ज।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
किन बातों का रखें ध्यान
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ऊपर बताई गई तीनों चीजों को एकसाथ रखने के बाद पहले ग्लव्ज पहन लें। उसके बाद सबसे पहले यह जांचें कि कहीं बैटरी से शॉक तो नहीं लग रहा। साथ ही दो और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इनमें से पहली चीज यह है कि बैटरी से किसी तरह का एसिड लीक तो नहीं हो रहा है और दूसरी चीज यह कि बैटरी की बॉडी पर किसी तरह का कोई क्रैक तो नहीं है। अगर ऐसा है तो बैटरी चार्ज करने की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
चेक करने के बाद क्या करें
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार बैटरी को अच्छे से चेक करने के बाद ही बैटरी को चार्ज करने की कोशिश करनी चाहिए। अब दूसरी कार को अपनी कार के सामने पार्क करें। इस तरह आपी कार का अगला हिस्सा और दूसरी कार का अगला हिस्सा आमने-सामने हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki: मारुति लाएगी खास तकनीक वाली डिजायर और स्विफ्ट, मिलेगा 40 से ज्यादा का एवरेज
अब इस तरह करें बैटरी चार्ज
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार बैटरी चेक करने और दोनों कारों को आमने-सामने खड़ी करने के बाद बैटरी को चार्ज करने में आसानी होती है। बैटरी पर बने हुए पॉजिटिव और नेगेटिव टर्मिनल को पहचानने के बाद लाल रंग की केबल को पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें और काले रंग के केबल को दोनों कारों के नेगेटिव टर्मिनल से जोड़ दें। दोनों केबल को जोड़ते हुए इस बात का ध्यान रखें कि डिस्चार्ज हुई बैटरी में जहां पर केबल जोड़ी जा रही हैं वहां किसी भी तरह का पेंट या जंग ना हो।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल