देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से लगातार नए मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन फिर भी साल के पहले महीने में इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने वालों की संख्या कम हुई। आखिर क्यों इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने वालों की संख्या कम हुई और किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की जनवरी 2023 में बिक्री की, हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में आई कमी
2 of 9
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिशन (फाडा) की ओर से जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक देशभर में जनवरी 2023 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। फाडा के मुताबिक मंथली बेसिस पर ई-कारों की बिक्री में 10.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
3 of 9
For Reference Only
- फोटो : fada
कितनी हुई बिक्री
साल के पहले महीने में इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। देश में मौजूद सभी कंपनियों ने कुल 3346 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2022 के दौरान यह आंकड़ा 3739 यूनिट्स का था। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसमें 10.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
ईयरली बिक्री रही पॉजिटिव
4 of 9
For Reference Only
- फोटो : BYD India
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री पॉजिटिव रही। जनवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1547 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई थी और जनवरी 2023 के दौरान देशभर में कुल 3346 कारों की बिक्री हुई। इन आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 116.29 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
टाटा और एमजी ने बेचीं कितनी कारें
5 of 9
एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : mg india
नए साल के पहले महीने में टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं। टाटा ने कुल 2426 यूनिट्स की बिक्री की लेकिन मंथली बेसिस पर टाटा को 17.09 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ मिली। दूसरे नंबर पर एमजी मोटर्स रही जिसने 425 इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री की। मंथली बेसिस पर एमजी को 12.55 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ मिली।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च