नए साल में जहां कुछ कंपनियों की ओर से वाहनों के दाम में बढ़ोतरी की गई है वहीं दूसरी ओर कंपनियां अपनी कारों पर फरवरी महीने में भी बेहतरीन डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौन सी कार कंपनी अपनी किस कार पर फरवरी महीने में कितना डिस्काउंट दे रही है।
होंडा की कारों पर कितना डिस्काउंट
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : honda cars
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारत में जैज, डब्ल्यूआरवी, अमेज और होंडा सिटी की फोर्थ और फिफ्थ जनरेशन की बिक्री की जाती है। फरवरी महीने में कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी फरवरी 2023 में 33296 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जैज पर कंपनी 15 हजार रुपये, डब्ल्यूआरवी पर 72039 रुपये, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन पर पांच हजार रुपये और फिफ्थ जनरेशन पर 72493 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें - Discount on Honda Cars: बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं होंडा की कारें, फरवरी में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
सस्ती मिल रही ह्यूंदै की कारें
3 of 9
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ऑरा पर कंपनी की ओर से अधिकतम 33 हजार रुपये, आई-20 पर 20 हजार रुपये, ग्रैंड आई-10 नियोस पर 13 हजार रुपये का डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कंपनी की बाकी कारों पर किसी तरह का डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कितनी सस्ती मिल रहीं मारुति
4 of 9
मारुति सेलेरियो
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की ओर से भी फरवरी महीने में अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहे हैं। कंपनी की ओर से एस प्रेसो पर अधिकतम 46 हजार रुपये, ऑल्टो के-10 पर 37 हजार रुपये, ऑल्टो800 और वैगन आर पर 36 हजार रुपये, सेलेरियो पर 31 हजार रुपये, स्विफ्ट पर 27 हजार रुपये, ईको पर 24 हजार रुपये और डिजायर पर सात हजार रुपये का डिस्काउंट और बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
महिंद्रा पर क्या ऑफर
5 of 9
Mahindra Bolero Neo Limited Edition
- फोटो : Mahindra
एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा भी फरवरी में कई बेनिफिट्स और डिस्काउंट दे रही है। बोलेरो पर 70 हजार रुपये, बोलेरो नियो पर 59 हजार रुपये, मराजो पर 37 हजार रुपये, एक्सयूवी पर 36500 रुपये के अधिकतम डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ