फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KL Rahul Car Collection: क्रिकेटर केएल राहुल को है लग्जरी कारों का शौक, जानें गैराज में शामिल हैं कौन सी कारें

Wed, 19 Apr 2023 02:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 19 Apr 2023 02:03 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का आज जन्मदिन है। अन्य क्रिकेटर्स की तरह केएल राहुल को भी कारों का काफी ज्यादा शौक है। उनके गैराज में कौन-कौन सी कारें हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Cricketer KL Rahul is fond of luxury cars, aston martin lamborghini mercedes are included in his garage
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के स्टार क्रिकेटर में से एक केएल राहुल का अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कई क्रिकेटर्स की तरह केएल राहुल को भी कारों का काफी ज्यादा शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की गैराज में कौन-कौन सी सुपर कार और एसयूवी शामिल हैं।

मर्सिडीज बेंज सी43 एएमजी

Cricketer KL Rahul is fond of luxury cars, aston martin lamborghini mercedes are included in his garage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज की सी43 एएमजी केएल राहुल के कार कलेक्शन में शामिल है। यह उनकी पहली कारों में शामिल है। सी43 एएमजी में कंपनी की ओर से तीन लीटर का टर्बोचार्ज्ड वी6 इंजन मिलता है। जिससे इसे 385 बीएचपी और 520 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह सेडान कार सिर्फ 4.7 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

बीएमडब्ल्यू एक्स5

Cricketer KL Rahul is fond of luxury cars, aston martin lamborghini mercedes are included in his garage
For Reference Only - फोटो : BMW

एक और जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू की एक्स5 भी केएल राहुल के पास है। यह दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है। राहुल के पास एक्स5 है जिसमें 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो इंजन मिलता है। जिससे 300 बीएचपी से ज्यादा की ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज रोवर

Cricketer KL Rahul is fond of luxury cars, aston martin lamborghini mercedes are included in his garage
Range Rover Velar

रेंज रोवर की वेलार भी केएल राहुल की कलेक्शन में शामिल है। क्रिकेटर के पास वाली वेलार में पांच लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन है। जिससे 543 बीएचपी और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

एस्टन मार्टिन

Cricketer KL Rahul is fond of luxury cars, aston martin lamborghini mercedes are included in his garage
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin
भारत में एस्टन मार्टिन कारें काफी ज्यादा खास हैं। इसका बड़ा कारण इनका सीमित संख्या में होना है। जेम्स बांड फिल्मों से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एस्टन मार्टिन भी केएल राहुल के पास है। क्रिकेटर के पास इसका डीबी11 मॉडल है। जिसमें 5.2 लीटर का वी12 इंजन मिलता है। इस इंजन से कार को 503 बीएचपी और 675 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed