फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Edition Cars: ऑल ब्लैक एडिशन में आती हैं ये बेहतरीन कारें, मारुति से लेकर टाटा-ह्यूंदै तक हैं शामिल

Wed, 19 Apr 2023 11:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 19 Apr 2023 11:58 AM IST
सार

कई कार कंपनियों की ओर से भारतीय बाजार में ऑल ब्लैक एडिशन को ऑफर किया जाता है। किस कंपनी की ओर से किस कार के ब्लैक एडिशन को ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
list of all black edition cars in india under 20 lakh, maruti breeza grand vitara tata nexon hyundai creta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors

मारुति से लेकर टाटा तक कई कंपनियों की ओर से ऑल ब्लैक एडिशन को कुछ कारों में ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें ऑल ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। साथ ही हम इनकी कीमत की जानकारी भी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

मारुति सेलेरियो

list of all black edition cars in india under 20 lakh, maruti breeza grand vitara tata nexon hyundai creta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से हैचबैक कार सेलेरियो को ऑल ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। यह देश की सबसे सस्ती हैचबैक कार है जो इस खास एडिशन में ऑफर की जाती है। ब्लैक कलर की कार के साथ ब्लैक अलॉय व्हील्स और ब्लैक इंटीरियर भी इसमें मिलता है। इसकी कीमत 6.59 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

वैगन आर

list of all black edition cars in india under 20 lakh, maruti breeza grand vitara tata nexon hyundai creta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से ही अगली कार वैगन आर है, जिसे ऑल ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट में ब्लैक अलॉय के साथ ऑफर करती है। इसकी कीमत 6.88 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा अल्ट्रोज

list of all black edition cars in india under 20 lakh, maruti breeza grand vitara tata nexon hyundai creta
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से भी कई कारों को ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। इसमें प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज भी है। टाटा की ओर से इसे डार्क एडिशन में दिया जाता है। जिसमें कॉस्मो ब्लैक एक्सटीरियर , 16 इंच अलॉय और ब्लैक लैदरेट सीट्स दी जाती हैं। इसकी कीमत 8.26 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

मारुति ब्रेजा

list of all black edition cars in india under 20 lakh, maruti breeza grand vitara tata nexon hyundai creta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली ब्रेजा को भी ऑल ब्लैक थीम में ऑफर किया जाता है। कंपनी इसके जेडएक्सआई वैरिएंट में यह थीम ऑफर करती है। जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 11.05 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed