फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   benefits from LED lights in the car or are halogen bulbs better, know the complete details

Car Care Tips: कार में एलईडी लाइट्स से मिलता है फायदा या हैलोजन बल्ब हैं बेहतर, जानें पूरी डिटेल

Tue, 14 Nov 2023 09:44 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 14 Nov 2023 09:44 AM IST
सार

देश में कारों में कंपनियों की ओर से एक से ज्यादा तरह के विकल्प के साथ लाइट्स को दिया जाता है। एलईडी लाइट्स से आपको फायदा हो सकता है या नुकसान। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
benefits from LED lights in the car or are halogen bulbs better, know the complete details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बाजार में कंपनियों की ओर से कई तरह की लाइट के विकल्पों के साथ कारों को ऑफर किया जाता है। एलईडी लाइट्स वाली कारों में सफर करना फायदेमंद होता है या फिर इस तरह की लाइट्स से नुकसान भी हो सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है एलईडी लाइट्स
कारों में एलईडी लाइट्स का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियों की ओर से भी अपनी कारों में एलईडी लाइट्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन जिन कारों में कंपनियां हैलोजन बल्ब देती हैं, उनमें भी ग्राहक बाजार से एलईडी लाइट्स को लगाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलती है रोशनी
अगर आप सोचते हैं कि एलईडी के मुकाबले में हैलोजन लाइट्स बेहतर होती हैं, तो आपको बता दें कि हैलोजन लाइट्स के मुकाबले एलईडी लाइट्स से ज्यादा और बेहतर रोशनी मिलती है। इससे रात के समय कार चलाने पर आपको ज्यादा और बेहतर रोशनी मिलती है। जिससे वाहन चलाना ज्यादा सुरक्षित हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट


कितनी है उम्र
हैलोजन लाइट्स के मुकाबले एलईडी लाइट्स की उम्र भी ज्यादा होती है। साथ ही इनका रख-रखाव भी हैलोजन लाइट्स की तुलना में काफी कम होता है। एलईडी लाइट्स की उम्र ज्यादा होने के कारण इनको बार-बार बदलना भी नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

कितनी है सुरक्षित
अगर हैलोजन लाइट के मुकाबले एलईडी लाइट की सुरक्षा की बात करें तो एलईडी लाइट्स हैलोजन के मुकाबले काफी कम ऊर्जा की खपत करती हैं। ऐसे में कार की बैटरी पर काफी कम दबाव पड़ता है और इनको उपयोग में लाना काफी सुरक्षित भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

क्या है नुकसान
एलईडी लाइट्स को कार में लगवाने का सिर्फ एक ही नुकसान होता है। यह लाइट्स पारंपरिक हैलोजन लाइट्स के मुकाबले महंगी होती हैं। ऐसे में इस फीचर के साथ आने वाली कारों की कीमत भी उसी कार के अन्य वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा होती है। साथ ही इनको बाहर से लगवाने पर भी आपको हैलोजन बल्ब के मुकाबले महंगा पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed