{"_id":"658fc168eef9058a60023f7a","slug":"new-year-2024-dos-and-don-ts-according-to-vastu-tips-naye-saal-par-kya-kare-or-kya-na-kare-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips 2024: नए साल पर वास्तु के अनुसार करें ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां और समृद्धि","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips 2024: नए साल पर वास्तु के अनुसार करें ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां और समृद्धि
Sat, 30 Dec 2023 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:15 PM IST
सार
नए साल पर वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करने पर जीवन में खुशहाली आ सकती है।
विज्ञापन
vastu tips 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2024 आरम्भ होने वाला है। हम सभी नए वर्ष में अपने जीवन के लिए खुशियों की कामना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नववर्ष में हमारे सभी रुके हुए अथवा सोचे हुए काम पूरे हो जाएं। आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो, इसके लिए वास्तु का उचित प्रयोग कर हम जीवन को नया आयाम देने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
अशुभ होता है ऐसा सामान
टूटे-फूटे रसोई के बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीरें, बंद घड़ियां, दीपक, झाड़ू, क्रॉकरी आदि कोई सा भी टूटा हुआ सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे व्यक्ति के जीवन में अनेकों तरह की दिक्क्तें आती हैं और धन का आगमन भी रुक जाता है।
न होने दें आर्थिक हानि
मांसाहारी जानवरों की छवियां कठोरता, वीभत्स्ता और लालच का प्रतीक हैं, ये मन में नकारात्मक भाव पैदा करती हैं इनको हटा दें। घर में जिन अन्य तस्वीरों को लगाना अनुचित माना गया है,वे हैं युद्ध के रक्तरंजित दृश्य,उजाड़ लैंडस्केप,सूखे पेड़,महाभारत से सम्बंधित चित्र एवं अवसाद फैलाने वाले दृश्य।वास्तु में ऐसी तस्वीरों को घर-परिवार के लिए अशुभ माना गया है।इसी प्रकार देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है,करियर में रुकावटें आती हैं, अत: उन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
विज्ञापन
नहीं रहेगा मनमुटाव
भगवान शिव का नटराज रूप शिव के तांडव को दर्शाता है और शिव का तांडव विनाश का प्रतीक है, क्योंकि जब भगवान शिव को क्रोध आता है तब वे तांडव करते हैं और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए घर में नटराज की मूर्ति ना लगाएं। इससे घर के सदस्यों में मनमुटाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे घर में रखना अशुभ माना गया है।
नकारात्मक ऊर्जा न रहने दें
अक्सर देखा गया है कि लोग घर में नहीं काम में आने वाली चीजों को भी जमा करके रखते हैं। परन्तु ये कबाड़ घर पर बहुत लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नहीं काम आने वाले बिस्तर, पुराने कपड़े, टूटे हुए जूते-चप्पल,रद्दी या लोहे की जंग लगी हुई चीजें नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होती है और आपको बीमार बना सकती हैं, इन्हें भी घर से निकाल दें। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए।
न आने दें सुख-समृद्धि में कमी
घर में मकड़ी के जाले आपके अच्छे वक्त को बुरे दिनों में बदल सकते हैं। अक्सर लोगों के घर के किसी कोने के उपरी हिस्से में जाले लग जाते हैं। वास्तु के अनुसार घर में जालों का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे व्यापार में हानि होती है। परिवार की सुख समृद्धि में कमी आने लगती है। किसी काम को करने में मन नहीं लगता। पारिवारिक कलह बढ़ती हैं।घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें।