{"_id":"63a020ef4e901c68227896e5","slug":"new-year-2023-vastu-tips-before-new-year-remove-these-items-to-keep-in-house-for-wealth-money-happiness-and-pr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips 2023: नया साल शुरू होने से पहले जरूर करें यह उपाय, पूरे साल जीवन में रहेगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips 2023: नया साल शुरू होने से पहले जरूर करें यह उपाय, पूरे साल जीवन में रहेगी सुख-समृद्धि
Mon, 19 Dec 2022 02:14 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 19 Dec 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
vastu tips 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vastu Tips 2023: जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष 2023 शुरू होने वाला है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया वर्ष 2023 पौष माह में रविवार के दिन शुरू होगा। लोगों ने नए साल की तैयारी शुरू कर दी हैं। लोगों को यह उम्मीद रहती है कि आने वाला नया साल उनके लिए खुशियों की सौगात लेकर आए और पूरा साल सुख-समृद्धि, वैभव और संपन्नता से भरा रहे। आने वाले साल में किसी भी तरह की कोई मानसिक और आर्थिक परेशानी न हो इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए जाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार जब भी घर में किसी तरह का वास्तुदोष होता है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण व्यक्ति को कई तरह के नुकसान उठाने पड़ते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नए साल पर जीव में खुशियां बनी रहे इसके लिए कौन-कौन से उपाय करें।
कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार
घर से निकाले बेकार चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेकार हो चुकी चीजों को घर पर बहुत लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नहीं काम आने वाले बिस्तर, पुराने कपड़े, टूटे हुए जूते-चप्पल,रद्दी या लोहे की जंग लगी हुई चीजें नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होती है और आपको बीमार बना सकती हैं, इन्हें भी घर से निकाल दें। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए।
विज्ञापन
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
करें साफ-सफाई
ऐसी मान्यता है जिन घरों में साफ-सफाई होती है वहां पर हमेशा संपन्नता का वास होता है। अक्सर लोगों के घर के किसी कोने के ऊपरी हिस्से में जाले लग जाते हैं। वास्तु के अनुसार घर में जालों का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे व्यापार में हानि होती है। परिवार की सुख समृद्धि में कमी आने लगती है। किसी काम को करने में मन नहीं लगता। पारिवारिक कलह बढ़ती है। घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें।
हटाएं टूटी-फूटी चीजें
टूटे-फूटे रसोई के बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर,बंद घड़ियां, दीपक, झाड़ू, क्रॉकरी आदि कोई सा भी टूटा हुआ सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे व्यक्ति के जीवन में अनेकों तरह की दिक्क्तें आती हैं,धन का आगमन भी रुक जाता है।
विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
ऐसी कलाकृतियों को न रखें
मांसाहारी जानवरों की छवियां कठोरता,वीभत्स्ता और लालच का प्रतीक हैं,ये मन में नकारात्मक भाव पैदा करती हैं इनको हटा दें। घर में जिन अन्य तस्वीरों को लगाना अनुचित माना गया है,वे हैं युद्ध के रक्तरंजित दृश्य,उजाड़ लैंडस्केप,सूखे पेड़,महाभारत से सम्बंधित चित्र एवं अवसाद फैलाने वाले दृश्य।वास्तु में ऐसी तस्वीरों को घर-परिवार के लिए अशुभ माना गया है।इसी प्रकार देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है,करियर में रुकावटें आती हैं, अत: उन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
नटराज की मूर्ति
भगवान शिव का नटराज रूप शिव के तांडव को दर्शाता है और शिव का तांडव विनाश का प्रतीक है, क्योंकि जब भगवान शिव को क्रोध आता है तब वे तांडव करते है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए घर में नटराज की मूर्ति या स्टेच्यु ना लगायें।इससे घर के सदस्यों में मन मुटाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है इसे घर में रखना अशुभ माना गया है।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023